
ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय और दिव्य शक्ति अखाड़े ने संयुक्त रूप से किया आयोजन,
- आत्मसम्मान और संस्कारों को बताया महिला सशक्तीकरण का आधार…. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं दिव्य शक्ति अखाड़ा सहारनपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल ऑडिटोरियम में ‘मां दुर्गा शक्ति सम्मान-2026’ समारोह आयोजित किया गया।
- कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति से हुआ। मुख्य अतिथि गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कहा कि नारी परिवार ही नहीं, बल्कि संस्कारवान समाज और राष्ट्र के निर्माण की प्रमुख शक्ति है। आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सकारात्मक चिंतन ही महिला सशक्तीकरण का आधार हैं। दिव्य शक्ति अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर संत श्री कमल किशोर जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा माना गया है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं सहारनपुर क्षेत्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी बहन रहीं।
- इस दौरान अरविंद राणा और सरदार जीएस बब्बर ने आशा दीदी को विष्णु पुराण भेंट किया, जबकि संत कमल किशोर महाराज ने उन्हें दिव्य शक्ति अखाड़े एवं ब्रह्मा बाबा का प्रतीक चिह्न प्रदान किया। ब्रह्माकुमारी नेहा दीदी और ख्याति दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 22 महिलाओं डॉ. राज रानी, एडवोकेट सीमा कात्यायनी, पूनम बाली, डॉ. प्रतिभा बहुगुणा, एडवोकेट किरण चौपड़ा, गीता चौहान, अनुपमा महाजन, गुरजीत कौर, कीर्ति धीमान, मौनिका सिंह, काजल खुराना, अमरजीत कौर, डॉ. वर्षा अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, लीना दुआ, रूपाली बजाज, राशि पुंडीर, वंदना पुंडीर, संगीता, मोना मिगलानी एवं सीमा सेठ को ‘मां दुर्गा शक्ति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
- इस अवसर पर गुरु माता अनिता जी एवं मनीषा धीमान ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, डॉ. शरद अग्रवाल, दीपक बंसल, रमेश चंद शर्मा, राजीव मैनी, अमित गुप्ता, कार्तिक खुराना, अरुण कुमार, डॉ. एमपी सिंह चावला, वेद प्रकाश पोपली और नितिन बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन ब्रह्माकुमारी शक्ति बहन ने किया।*
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं