Made history : जानें कौन हैं जापान को मिली पहली महिला पीएम साने ताकाइची, संसद में नाम पर मुहर लगते ही बना इतिहास ?

Made history : जानें कौन हैं जापान को मिली पहली महिला पीएम साने ताकाइची, संसद में नाम पर मुहर लगते ही बना इतिहास

Made history : जानें कौन हैं जापान को मिली पहली महिला पीएम साने ताकाइची, संसद में नाम पर मुहर लगते ही बना इतिहास ?
Made history : जानें कौन हैं जापान को मिली पहली महिला पीएम साने ताकाइची, संसद में नाम पर मुहर लगते ही बना इतिहास ?

टोक्यो: जापान की संसद ने मंगलवार को अति-रूढ़िवादी साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ की प्रमुख 64 वर्षीय ताकाइची प्रधानमंत्री के रूप में शिगेरु इशिबा की जगह लेंगी, जिन्हें दो बार चुनावी हार के बाद मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा। ताकाइची के नाम पर संसद की मुहर लगने के साथ ही लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की भयानक चुनावी हार के बाद से तीन महीने से चल रहा राजनीतिक शून्य खत्म हो गया है।

एक दिन पहले ही उनकी संघर्षरत पार्टी ने संसद में समर्थन के लिए एक नए सहयोगी के साथ गठबंधन किया था, जिससे उनके शासन के और दक्षिणपंथी बनने की उम्मीद है। एक दिन पहले ही उनकी संघर्षरत पार्टी ने संसद में समर्थन के लिए एक नए सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी के साथ गठबंधन किया था, जिससे उनके शासन के और दक्षिणपंथी बनने की उम्मीद है। इसके बाद भी संसद में दो और वोटों की आवश्यकता थी जो उन्होंने हासिल कर लिया। इसके पहले एक वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे इशिबा ने आज मंगलवार को ही अपने मंत्रिमंडल क साथ इस्तीफा दे दिया, जिससे उनके उत्तराधिकारी के लिए रास्ता साफ हो गया।

संसद में ताकाइची के नाम पर लगी मुहर
  • ताकाइची को संसद में प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में 237 वोट मिले, जो बहुमत से चार ज्यादा है। वहीं, सबसे बड़े विपक्षी दल के प्रमुख संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख योशिकोको नोडा को 149 वोट मिले। ओसाका स्थित दक्षिणपंथी जापान इनोवेशन पार्टी के साथ एलडीपी के अचानक गठबंधन ने उनका प्रधानमंत्री पद सुनिश्चित कर दिया क्योंकि विपक्ष एकजुट नहीं है। ताकाइची का गठबंधन अभी भी संसद के दोनों सदनों में बहुमत से दूर है और उसे कोई भी विधेयक पारित करने के लिए अन्य विपक्षी समूहों का सहारा लेना होगा। यह जोखिम जो उनकी सरकार को अस्थिर और अल्पकालिक बना सकता है।
    Made history : जानें कौन हैं जापान को मिली पहली महिला पीएम साने ताकाइची, संसद में नाम पर मुहर लगते ही बना इतिहास ?
    Made history : जानें कौन हैं जापान को मिली पहली महिला पीएम साने ताकाइची, संसद में नाम पर मुहर लगते ही बना इतिहास ?
आयरन लेडी साने ताकाइची
  • जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या साने ताकाइजी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। साल 1961 में नारा प्रांत में जन्मी ताकाइची के परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक नाता नहीं था। पिता एक कार्यालय में कर्मचारी थे और उनकी मां एक पुलिस अधिकारी थीं। उन्हें राजनीतिक प्रेरणा 1980 के दशक में मिली, जब अमेरिका-जापान व्यापार तनाव अपने चरम पर था। उन्होंने 1996 में एलडीपी के साथ संसदीय सीट जीती। उसके बाद से वह 10 बार सांसद चुनी गईं और केवल एक बार हारीं।
  • ताकाइची खुद को ब्रिटेन की पहली महिला पीएम मार्गरेट थैचर की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और अपने देश की आयरन लेडी बनना चाहती थीं। ताकाइची लंबे समय से एक कट्टर रूढ़िवादी रही हैं। समलैंगिक विवाहों का विरोध करती रही हैं और उस कानून का विरोध करती हैं जो विवाहित जोड़ों को अलग उपनाम रखने की अनुमति देता है। वह इमिग्रेशन पर कड़ा रुख रखती हैं। उन्होंने कहा है कि वह नियम तोड़ने वाले आगंतुकों और अप्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता 

Check Also

Stated first goal : कांग्रेस एमएलसी कॉर्डिनेटर अयाजुद्दीन का स्वागत, मेरठ-सहारनपुर सीट जीतना बताया पहला लक्ष्य ?

Stated first goal : कांग्रेस एमएलसी कॉर्डिनेटर अयाजुद्दीन का स्वागत, मेरठ-सहारनपुर सीट जीतना बताया पहला लक्ष्य ?

Stated first goal : कांग्रेस एमएलसी कॉर्डिनेटर अयाजुद्दीन का स्वागत, मेरठ-सहारनपुर सीट जीतना बताया पहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *