Major Update : सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन : सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने की अपील ?

Major Update : सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन : सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने की अपील

Major Update : सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन : सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने की अपील
Major Update : सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन : सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने की अपील

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लद्दाख की संवैधानिक सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बुधवार देर रात एक बड़ा संदेश जारी किया है। आज उनके अनशन का 19वां दिन है। वांगचुक ने अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट साझा करने के साथ ही देश की जनता से आगामी 20 जुलाई को एक बड़ा कदम उठाने की भावुक अपील की है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्हें देश भर से हजारों लोगों, कई बड़े-बुजुर्गों और राजनीतिक नेताओं के संदेश मिल रहे हैं कि वे अपना अनशन समाप्त कर दें। कुछ लोगों ने तो अदालत से यह भी गुहार लगाई है कि सरकार उन्हें जबरन खाना खिलाए। इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए वांगचुक ने कहा: “दो बातें हैं, पहला तो अगर मैं खाना खा भी लूं, तो उससे क्या बदलेगा और क्या संदेश जाएगा? सरकार को तो यही संदेश जाएगा कि जवाबदेही की कोई ज़रूरत नहीं है, लोग बैठते हैं और खुद ही उठकर चले जाते हैं।”
सेहत पर बोले— ‘मेडिकल रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं, इतनी जल्दी नहीं मरने वाला’
अपनी शारीरिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए वांगचुक ने समर्थकों को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा, “मेरी हालत कुछ ऐसी भी नहीं है कि मैं दो-चार दिन में मर जाऊं। मेरे लगातार कई मेडिकल टेस्ट हो रहे हैं और 18 दिनों के अनशन के हिसाब से मेरे रिज़ल्ट्स काफी नॉर्मल हैं। शरीर में कमजोरी जरूर है और मसल्स (मांसपेशियां) खत्म हो रही हैं, लेकिन मेरा दिल अभी भी ठीक से काम कर रहा है। मैं अभी कई दिनों तक इस अनशन को आगे खींच सकता हूं।”

Major Update : सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन : सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने की अपील
Major Update : सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन : सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होने की अपील

20 जुलाई के लिए की यह बड़ी अपील
सोनम वांगचुक ने जनता से अपील की है कि वे सिर्फ उनसे अनशन तोड़ने का आग्रह न करें, बल्कि खुद भी आंदोलन के समर्थन में आगे आएं। उन्होंने कहा, “मैं आप लोगों से विनती करूंगा कि आप भी एक छोटा कदम उठाएं। 20 जुलाई को बहुत से सांसदों के साथ आप सब इतनी बड़ी संख्या में यहां आएं कि सरकार तक एक मजबूत संदेश पहुंचे। जब हम हज़ारों की संख्या में मिलकर इस पूरे मुद्दे को देश की संसद के हवाले कर देंगे, तब मुझे भी भरोसा होगा कि अब लद्दाख की लड़ाई सही हाथों में चली गई है।”
20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च
ग़ौरतलब है कि आगामी 20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी दिन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के विरोध में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर ‘चलो संसद’ अभियान के तहत संसद भवन तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का आह्वान किया है। यह पार्टी भी जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रही है, जिसके साथ अब वांगचुक ने भी जनता से एकजुट होने की अपील की है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Female doctor : कर्नाटक के धारवाड़ में महिला डॉक्टर पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार, आठ वर्षीय बेटा घायल मिला

Female doctor : कर्नाटक के धारवाड़ में महिला डॉक्टर पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार, आठ वर्षीय बेटा घायल मिला ?

Female doctor : कर्नाटक के धारवाड़ में महिला डॉक्टर पति की हत्या के आरोप में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *