Mass Marriage : हापुड़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 517 जोड़ों का विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

सूचना विभाग हापुड़ दिनांक:14/03/2026
- एस एस वी कॉलेज में आज 517 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह हुआ संपन्न माननीय विधायक सदर, गढ़मुक्तेश्वर , जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं समाज कल्याण विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 517 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 177 मुस्लिम व 340 हिंदू जोड़े शामिल है: डीएम माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर खर्च होगी एक लाख की धनराशि: विधायक सदर
- हापुड़। आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 517 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।माननीय विधायक सदर विजयपाल आढती ने बताया कि एक जोड़ें पर अब सरकार एक लाख की धनराशि खर्च कर रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर वर्ष सभी वर्गों के जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया जाता है।

इस वर्ष भी शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष
- जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज जनपद के 517 जोड़ों का विवाह एस एस वी कॉलेज एवं सभी विकास खण्डों में संपन्न कराया गया। विवाह बंधन में बंधने वाले प्रत्येक जोड़े पर एक लाख की धनराशि खर्च की गई है, जिसमें 60 हजार लड़की के खाते में, 25 हजार का सामान व 15 हजार रुपये खान पान पर खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आज दिल्ली रोड स्थित एस एस वी कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया है, जिसमें 177 मुस्लिम व 340 हिन्दु जोड़े शामिल है।
- हापुड़ ब्लाक से 157, सिंभावली ब्लाक से 104, गढ़ ब्लाक से 76 व धौलाना ब्लाक के 78 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए आगामी जीवन को सुखद में जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक सदर विजयपाल आढती, मा0 विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, मा 0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, जिला अधिकारी श्री अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, खंड विकास अधिकारी हापुड़, धौलाना, सिंभावली एवं गढ़मुक्तेश्वर सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नव विवाहित जोड़ों के माता-पिता एवं संबंधित रिश्तेदार उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता