Safety at the briefing : काँवड़ यात्रा 2025: सहारनपुर पुलिस की ब्रीफिंग में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर बल ?

Safety at the briefing : काँवड़ यात्रा 2025: सहारनपुर पुलिस की ब्रीफिंग में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर बल

Safety at the briefing : काँवड़ यात्रा 2025: सहारनपुर पुलिस की ब्रीफिंग में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर बल
Safety at the briefing : काँवड़ यात्रा 2025: सहारनपुर पुलिस की ब्रीफिंग में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर बल

 

  • सहारनपुर:- 10 जुलाई 2025: काँवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) अभिषेक सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आशीष तिवारी ने रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया। इसमें SP देहात सागर जैन, SP ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, SP सिटी व्योम बिंदल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। ब्रीफिंग में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, और भीड़ नियंत्रण पर चर्चा हुई। DIG ने काँवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने, जबकि SSP ने मित्रवत व्यवहार और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। पुलिस की तैयारियों को इस सत्र ने और सुदृढ़ किया  श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
  • एसएसपी आशीष तिवारी ने 11 से 24 जुलाई 2025 तक जिले के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त जिले से गुजरेंगे। इसलिए सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रूट मार्च, ड्रोन से निगरानी और अन्य सुरक्षा उपाय सख्ती से लागू किए जाएंगे। प्रशासन कांवड़ियों के विश्राम स्थलों की निगरानी करेगा। मेडिकल सुविधाएं और रूट पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पुलिस विभाग ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एसएसपी आशीष तिवारी ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सकेगी।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Save the Daughter, Educate the Daughter : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या जन्मोत्सव आयोजित, नवजात बच्चियों और माताओं को वितरित की गईं किट ?

Save the Daughter, Educate the Daughter : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या जन्मोत्सव आयोजित, नवजात बच्चियों और माताओं को वितरित की गईं किट ?

हापुड़  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक हापुड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *