
श्रीगंगानगर।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में गत बैठक के निर्णयों एवं निर्देशों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट कर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक गतिविधियां प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां दुर्घटनाओं के कारणों का चिन्हीकरण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही संकेतक, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजमार्गों, मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिये समुचित कार्यवाही की जाये। आमजन को हेलमेट पहनने के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिये नियमित रूप से जागरूक किया जाये। कचरा जलाने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करने और उनसे जुर्माना वसूलने के लिये नगरपरिषद सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क किनारे से यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाली विलायती बबूल सहित झाड़ियों को नियमित रूप से हटाया जाये। यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिये पाबंद किया जाये। अनावश्यक कटों को बंद करने और सूखे पेड़ों को हटाने की कार्यवाही की भी समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ने नगर परिषद अधिकारियों को रेलवे स्टेशन रोड पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के बाहर बने चबूतरों एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों को चिन्हित कर रेड मार्किंग करवाने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी यातायात व्यवस्था में परेशानी हो रही है, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर संबंधित दुकान मालिकों को नोटिस जारी किए जाएं। दुकानों के बाहर सड़क पर सामान नहीं रखने के लिए दुकानदारों को पाबंद किया जाए।
बैठक में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजमार्गों, मुख्य सड़कों एवं शहरी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की समस्या पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि बेसहारा पशुओं को नजदीकी गौशालाओं में भिजवाया जाये। इसके लिये नगरपरिषद और जिला परिषद द्वारा पशुपालन विभाग से समन्वय कर कार्यवाही की जाये। साथ ही सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिला कलक्टर ने नगर निकाय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गये कि दीपावली से पूर्व मुख्य सड़कों पर जहां कहीं भी गड्ढे हैं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराया जाए। इसके साथ ही सड़क किनारे झुके हुए पेड़ों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
बैठक में पीडब्ल्यूडी एसई अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ. मुकेश मेहता, मिलखराज चुघ, देव आनंद, सुरेंद्र पूनिया, मंगत सेतिया सहित नेशनल हाईवे के अधिकारी मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।