Meeting of the great yajna : जिला कारागार चित्रकूट मे 51कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की बैठक का आयोजन ?

- जिला कारागार चित्रकूट मे 51कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की बैठक का आयोजन जेल अधीक्षक शशांक पाण्डेय की अध्यक्षता मे हुआ। सभी बंदीयो के बीच साधना की शुरुआत गायत्री मन्त्र लेखन से शुरुआत की गयीं।गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने वंदी भाइयों को कहा दिमाग़ का जी पी एस थोड़ा विगड़ा की हमारे अंदर विचार लड़खड़ाया और ऐसा कार्य किया की जेल मे आप आ गये।गायत्री मन्त्र का जी पी एस दिमाग़ मे लगाकर रखें तो कभी भी कुमार्ग मे नहीं जा सकते और दुःख नहीं भोगना पड़ेगा।
भोपाल से आये जेल कार्यक्रम के समन्वयक प्रेमलाल कुशवाहा ने मन्त्र लेखन के लाभ समझाये गायत्री मन्त्र गुरुमन्त्र हैं इसे ही गुरु मान सकते है और गुरु दीक्षा मन्त्र दीक्षा प्राप्त कर गायत्री मन्त्र साधना का लाभ लें सकते हैं.। जेल अधीक्षक शशांक पाण्डेय ने सभी वंदी जनों को समझाया की आप इसे एकांत वास साधना के रूप मे सकारात्मक रूप मे लेकर जीवन साधना मे बदल कर समय और दुःख दोनों का सदुपयोग कर सकते है व्यक्ति की सोच विचार का परिणाम ही सुख दुःख का कारण बनता है इसलिये गायत्री मन्त्र साधना से विचार साधना शुरू करें
51कुण्डीय गायत्री यज्ञ 23और 24जून को जेल परिसर मे भव्य आयोजित होगा जिसमें जेल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी सम्मिलित होंगे प्रथम दिन कलश यात्रा, दीपयज्ञ सत्संग और दीक्षा दूसरे दिन गायत्री यज्ञ पूर्णाहुति होंगी
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home