Minister Sandeep Singh : मथुरा में भ्रष्टाचार पर योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह सख्त: आरोपों पर नाराजगी जताई, कार्रवाई के आदेश

प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कार्यकर्ता और अधिकारियों के साथ की बैठक
जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधायकों ने पुलिस चौकी स्तर पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया। खनन होने की बात भी कही गई। जिला स्तर के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए।इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम सीपी सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्या का समाधान होना चाहिए।भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए

बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को बताया भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
वहीं जिले के प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। समाधान का आश्वासन दिया। संदीप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए जनता की समस्याओं को तुरंत उच्च स्तर तक पहुंचाए। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने और जनता से संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।
मंत्री संदीप सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार व संगठन दोनों ही जनकल्याण को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। इंटरनेट मीडिया और जनसंपर्क दोनों माध्यमों से पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाएं। गलत सूचनाओं का समय रहते उत्तर दें।
ये रहे मौजूद
- बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक राजेश चौधरी, विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह, एडीमए डा. पंकज कुमार वर्मा, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम श्याम शर्मा, विनीत शर्मा, सत्यपाल चौधरी मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता