Modi government, what will be special : सेवा तीर्थ के उद्घाटन पर 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी मोदी सरकार, क्या होगा खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि शुक्रवार (13 फरवरी) नए प्रधानमंत्री ऑफिस का अनावरण करेंगे. इसी दौरान पीएम मोदी 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी करेगे. इस संबंध में गुरुवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई थी. सरकार द्वारा जारी यह विशेष सिक्का सेवा तीर्थ भवन के उद्घाटन की स्मृति में जारी किया जा रहा है.
अधिसूचना के अनुसार, सिक्के के अगले हिस्से पर बीच में अशोक स्तंभ का शेर चिन्ह अंकित होगा. इसके नीचे हिंदी में सत्यमेव जयते लिखा होगा. इसके साथ ही बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेज़ी में INDIA अंकित किया जाएगा.