More : उत्तर भारत में 12 साल में सबसे ज्यादा मॉनसून, वर्षा सामान्य से 21% अधिक ?

More : उत्तर भारत में 12 साल में सबसे ज्यादा मॉनसून, वर्षा सामान्य से 21% अधिक

More : उत्तर भारत में 12 साल में सबसे ज्यादा मॉनसून, वर्षा सामान्य से 21% अधिक ?
More : उत्तर भारत में 12 साल में सबसे ज्यादा मॉनसून, वर्षा सामान्य से 21% अधिक ?
नई दिल्ली: 
  • उत्तर भारत में 2013 के बाद यह अबतक की सबसे ज्यादा बारिश वाला मॉनसून है। अबतक उत्तर भारत में सामान्य से 21% ज्यादा बारिश हो चुकी है। जबकि, पांच दिन अभी बाकी हैं। 2013 के मॉनसून में ही उत्तराखंड में केदारनाथ वाली तबाही आई थी। सबसे चिंताजनक बात ये है कि अगस्त में इस इलाके ने अबतक सबसे ज्यादा ‘अत्यंत भारी'(extremely heavy) वर्षा वाले दिन दर्ज किए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2021 से यह डेटा जुटाना शुरू किया है। आईएमडी के अनुसार 25 अगस्त तक उत्तर भारत में ‘अत्यंत भारी’ बारिश की 21 घटनाएं दर्ज की हैं, जो कि पिछले साल की ऐसी 14 घटनाओं से कहीं ज्यादा है।
2013 के बाद पहली बार इतनी बारिश
  • आशंका है कि इस महीने के अंत तक ‘अत्यंत भारी’वर्षा वाली घटनाओं की संख्या और बढ़ेगी, जिससे हाल के वर्षों में यह सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले मॉनसून में शामिल हो जाएगा। आईएमडी के मुताबिक ‘अत्यंत भारी’वर्षा का मतलब है, जब किसी जगह पर 24 घंटे में 204.5एमएम से अधिक बारिश होती है। यही नहीं, इस बार के मॉनसून में उत्तर भारत ने अबतक के तीनों महीनों (जून, जुलाई, अगस्त) में सरप्लस बरसात दर्ज की है, जो कि देश के चारों क्षेत्रों में सबसे अधिक है और यह भी 2013 के बाद पहली बार हो रहा है।
    More : उत्तर भारत में 12 साल में सबसे ज्यादा मॉनसून, वर्षा सामान्य से 21% अधिक ?
    More : उत्तर भारत में 12 साल में सबसे ज्यादा मॉनसून, वर्षा सामान्य से 21% अधिक ?
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही अत्यधिक बारिश
  • आईएमडी प्रमख मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, ‘पिछले दो महीनों में उत्तर पश्चिम भारत (मौसम विभाग के हिसाब से उत्तरी भारत) में खूब बारिश हुई है। इसका मुख्य कारण है, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मॉनसूनी हवाओं का बार-बार टकराना। कभी-कभी अरब सागर से भी मॉनसूनी हवाएं आती हैं।’ आईएमडी उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को शामिल करता है। आईएमडी के अनुसार ‘अत्यंत भारी’वर्षा की ज्यादातर घटनाएं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर में हुई हैं।
टूट सकता है बारिश का एक और रिकॉर्ड
  • पिछले साल अगस्त में ‘भारी’ (64.4-115.5एमएम) से ‘बहुत भारी’ वर्षा (115.5-204.4एमएम) की घटनाएं ज्यादा हुई थीं, लेकिन ‘अत्यंत भारी’वर्षा की घटनाएं इस साल के मुकाबले कम थीं। पिछले साल उत्तर भारत में अगस्त का महीना 1996 के बाद (28 वर्षों में) सबसे अधिक बरसात वाला रहा। पूरे क्षेत्र में 256.4एमएम बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन, इस साल मौजूदा महीने में अभी तक (26 अगस्त तक) 209.4 एमएम वर्षा दर्ज हो चुकी है और पांच दिन बाकी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक या दो दिन यही स्थिति बनी रह सकती है।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए ?

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए ?

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *