Motion moved in the Lok Sabha : राहुल गांधी पर आजीवन चुनाव प्रतिबंध की मांग, निशिकांत दुबे ने लोकसभा में प्रस्ताव रखा

नई दिल्ली।
- लोकसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। बुधवार (11 फरवरी) को राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर “भारत माता को बेचने” का आरोप लगाया था, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्ताव (मोशन) पेश करने की बात कही है।
- दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और उन्होंने अपने प्रस्ताव में इस मामले पर चर्चा कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग भी उठाई है। निशिकांत दुबे ने बयान में कहा कि उनका आरोप है कि राहुल गांधी कथित तौर पर बाहरी ताकतों की मदद से देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस कदम से संसद में सियासी माहौल और गर्म हो गया है।

वहीं, कांग्रेस की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि कई श्रमिक संगठन हड़ताल पर हैं और कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है। राहुल गांधी पर संभावित कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर या केस किए जा सकते हैं,
- लेकिन इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। संसद में इस मुद्दे को लेकर आगे क्या रुख अपनाया जाएगा और क्या इस प्रस्ताव पर चर्चा होती है, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में नजरें टिकी हुई हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता