Motorcycle recovered : थाना मीरगंज पुलिस ने गो-तस्करी अभियुक्त को गिरफ्तार, गोली लगी, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

दिनांक-11.02.2026 थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर।
थाना मीरगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गो-तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली(घायल), कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतुस, 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर, श्री आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर महोदया के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.02.2026 को थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0 0064/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 ए एक्ट पुलिस मुठभेड़, जिसमें एक पिकअप पर सवार दो अपराधी जिसमें से एक अपराधी मो0 सलमान पुत्र मेराज निवासी ग्राम माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ जौनपुर को गोली लगी थी घायल अवस्था में मौके से मय पिकअप के गिरफ्तार किया गया था। दूसरा अपराधी मोनू उर्फ बलवन्त बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम रामनगर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर रात्रि काल का लाभ लेते हुए मौके से फरार हो गया था जो उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसके गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार गिरफ्तारी का प्रयास करते हुए जगह- जगह दबिश दी जा रही थी कि आज दिनांक-11.02.2026 को थाना मीरगंज पुलिस द्वारा गोधना बाजार में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेंकिग की जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पीछे की तरफ ही अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करते हुए उक्त घटना की सुचना कंट्रोल रुम को दी गयी और आगे से घेराबन्दी कराया गया कि बदमाश सेमरी अन्डरपास पुलिया के बगल में घिरता हुआ पाकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मोनू उर्फ बलवन्त बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम रामनगर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 23 वर्ष है। मौके से एक तमंचा 0.315 बोर , 01 जिंदा कारतुस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. मोनू उर्फ बलवन्त बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम रामनगर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 23 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 12/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मालीपर जनपद अम्बेडकरनगर ।
2. मु0अ0स0 282/2024 धारा 11 पशु क्रुरता अधि0 व 131/351(3)/352 BNS थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर ।
3. मु0अ0स0 0064/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 ए एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर ।
4. मु0अ0स0 17/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. एक तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतुस 0.315 बोर, 01 खोखा 0.315 बोर
2. एक मोटरसाइकिल ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 प्रशांत कुमार सिंह थानाध्यक्ष मीरगंज जनपद जौनपुर।
2. व0उ0नि0 मुन्नीलाल कन्नौजिया थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 सुनील कुमार यादव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 नरेश वर्मा, हे0का0 राजन यादव, हे0का0 जितेन्द्र यादव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
5. का0 अरविन्द सिंह, का0 रणजीत सिंह, का0 रघुराज सिंह थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता