Murder of a young man : मेरठ में जन्मदिन के दिन युवक की हत्या ?

मेरठ में जन्मदिन के दिन युवक की हत्याः केक काटने से ठीक पहले गोली मारी; पिता से कहा था-बेटे का कफन तैयार रखना..
- मेरठ में बर्थडे मनाने से ठीक पहले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार रात घर में केक काटने की तैयारी चल रही थी। तभी बदमाशों ने विवाद सुलझाने के लिए उसे घर के नीचे बुलाया। पहले बातचीत की फिर गर्दन पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगते ही मनीष प्रजापति जमीन पर गिर गया। जब तक परिजन घर से बाहर आए तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। घटना भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव की है। पिता ने कहा- हमलावरों से बेटे का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पहले जान से मारने की धमकी दी थी। कहा था- बेटे का कफन तैयार रखना। अब फैसला नहीं होगा.
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/