Musarraf Khan : समाज को गुमराह करने वालों से रहें सावधान, झूठे वादों में न आएं : वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान ?

Musarraf Khan : समाज को गुमराह करने वालों से रहें सावधान, झूठे वादों में न आएं : वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान
Musarraf Khan : समाज को गुमराह करने वालों से रहें सावधान, झूठे वादों में न आएं : वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान

2027 के चुनाव से पहले दलित वोटों पर सियासी नजरें;

  • वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान बोले – समाज को बांटने के बजाय प्रेम, समानता और एकता का संदेश अपनाएं, योगी सरकार के कार्यों की सराहना

उत्तरप्रदेश, संजय सिंह।

  • गरीबों, दलितों, दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों और वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान साहब ने अपील की है कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाज को भड़काने, गुमराह करने और आपसी एकता तोड़ने वालों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कई नेता नए दावों और झूठे वादों के साथ दलित समाज के बीच पहुंचेंगे। ऐसे नेताओं को उनके नारों से नहीं, बल्कि उनके पुराने कार्यों और व्यवहार से परखना चाहिए।
  • श्री खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से, दलित समुदाय को सबसे मजबूत वोट बैंक माना जाता है। यह आबादी राज्य के चुनावी समीकरणों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसीलिए, समाज को भड़काने, गुमराह करने वाले अब दलित वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने में जुटे है। उत्तर प्रदेश में दलित समाज की कुल आबादी राज्य की जनसंख्या का लगभग 21.1 प्रतिशत से अधिक है, 2011 की जनगणना के आधार पर, दलित समुदाय की आबादी लगभग 4.13 करोड़ थी, जो कि अब राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 21% हिस्से से कही अधिक है।
  • वहीं, कई जिलों में दलित वोट 40% से भी कही अधिक हैं, यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 85 सीटें दलितों के लिए सुरक्षित हैं। करीब 148 से 150 सीटों पर दलित वोटर हार-जीत तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। प्रदेश की लगभग 21 प्रतिशत दलित आबादी और 85 आरक्षित विधानसभा सीटें चुनावी समीकरणों में निर्णायक महत्व रखती हैं। ऐसे में समाज को किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने अधिकारों, सम्मान और विकास के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज को भड़काने और गुमराह करने वाले धोखेबाजो से दूर रहे समाज को बाँटने वाले एजेंटो से सतर्क और साबधान रहना चाहिए।
Musarraf Khan : समाज को गुमराह करने वालों से रहें सावधान, झूठे वादों में न आएं : वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान
Musarraf Khan : समाज को गुमराह करने वालों से रहें सावधान, झूठे वादों में न आएं : वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान

ज्ञानी नम्र स्वभाव से जाने जग की पीर, निर्बल की पीड़ा हरे होत, वहीं बलधीर

  • वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान ने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ महाराज जी जैसी साफ़ साफ़ बात करने वाला कोई नहीं हैं, उन्होंने जो काम किया हैं वह यूपी में और कोई नहीं कर सकता वही हमारे सच्चें मार्गदर्शक और अभिभावक हैं, ज्ञानी नम्र स्वभाव से जाने जग की पीर, निर्बल की पीड़ा हरे होत, वहीं बलधीर। योगी जी, यूपी के पहले ऐसे मुखमंत्री हैं जिनका ज्ञान और ताकत गरीबों को दबाने,अत्याचार करने और भेदभाव में नहीं बल्कि उनकी सच्ची ताकत कमजोर, ग़रीब मजदूर और असहाय लोगों की मदद करने में है। वही है जो स्वभाव से विनम्र है और संसार के दुख-दर्द (पीड़ा) को समझते है।
  • वास्तव में वही सच्चें बलवान और धैर्यवान (बलधीर) है, जो अपनी शक्ति और ज्ञान का उपयोग कमज़ोर (निर्बल) लोगों के दुखों को दूर करने के लिए करते है। उनका पूरा ध्यान बेसहारा ग़रीब लोगों का संबल बनने में हैं। जो भी असहाय उनके पास जाता हैं वो बिना भेदभाव के सभी की मदद करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधारने, माफिया और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने तथा गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। उनका मानना है कि सच्ची शक्ति वही है, जो निर्बलों की पीड़ा समझे और बिना भेदभाव उनके सहारे के लिए आगे आए।

नफरत नहीं, मानवता और सामाजिक समरसता जरूरी

  • वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान ने कहा कि आज दुनिया हिंसा, युद्ध, उन्होंने कहा कि आतंकवाद और सामाजिक तनाव जैसी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में प्रेम, शांति, सहिष्णुता, समानता और आपसी भाईचारे के विचार ही समाज को मजबूत बना सकते हैं। योगी आदित्यनाथ के सामाजिक समरसता और एकता संबंधी संदेशों को अपनाकर जाति-वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों, अफवाहों और समाज को बांटने वाली सामग्री पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। साथ ही नागरिकों से अपील की कि बिना पुष्टि किसी भी भड़काऊ संदेश को साझा न करें।
  • आखिर में वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान ने योगी सरकार द्वारा प्रदेश में कराए जा रहे विकास कार्यों और ऐतिहासिक परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान नफरत और टकराव से नहीं, बल्कि विकास, सामाजिक सद्भाव, समानता और एकजुटता से बननी चाहिए। समाज को बांटने वालों से सावधान रहें, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए शांति एवं भाईचारे का संदेश आगे बढ़ाएं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

'Jai Bangla' : बांग्लादेश अवामी लीग का ऐलान,'16 दिसंबर को आ रही हैं जननेता, जय बांग्ला' ?

‘Jai Bangla’ : बांग्लादेश अवामी लीग का ऐलान,’16 दिसंबर को आ रही हैं जननेता, जय बांग्ला’ ?

नई दिल्ली, । क्या बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना स्वदेश लौटने की पूरी तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *