Musharraf Khan : अपील – गरीब महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सहायता मिले : राष्ट्रवादी सामाजिक चिंतक मुसरफ ख़ान ?

Musharraf Khan : अपील - गरीब महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सहायता मिले : राष्ट्रवादी सामाजिक चिंतक मुसरफ ख़ान ?
Musharraf Khan : अपील – गरीब महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सहायता मिले : राष्ट्रवादी सामाजिक चिंतक मुसरफ ख़ान ?

नारी सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण से ही बनेगा मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र उत्तरप्रदेश, संजय साग़र सिंह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी सामाजिक चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान ने उत्तर प्रदेश की गरीब, मजदूर, दलित एवं वंचित महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।

श्री ख़ान ने आगे कहा कि योगी सरकार अच्छा काम कर रही हैं। उत्तरप्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, लेकिन जानकारी के अभाव और जमीनी स्तर की व्यवस्थागत खामियों के कारण अनेक पात्र ग़रीब महिलाएं इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रही हैं। जरूरत है कि योगीजी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी ग़रीब गुरबा महिला तक पूरी पारदर्शिता और सहजता से पहुंचे।

Musharraf Khan : अपील - गरीब महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सहायता मिले : राष्ट्रवादी सामाजिक चिंतक मुसरफ ख़ान ?
Musharraf Khan : अपील – गरीब महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सहायता मिले : राष्ट्रवादी सामाजिक चिंतक मुसरफ ख़ान ?

उन्होंने यह भी कहा कि नारी सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की आधारशिला है। महिलाएं आज शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, राजनीति, उद्यमिता और समाजसेवा सहित हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं। जब बेटियां एवं महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत होगी, तो परिवार के साथ पूरा समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने समाज और सरकार से बेटियों एवं महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाला वातावरण देने का आह्वान करते हुए कहा कि नारी का सम्मान केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभ्य और मजबूत समाज की पहचान है।आखिर में राष्ट्रवादी सामाजिक चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान ने भावपूर्ण संदेश दिया – दुनिया की शान है नारी, शक्ति का अवतार है नारी; घर-आंगन की मुस्कान है नारी, जीवन की परिभाषा है नारी। मां, बहन और बेटी के रूप में, हर इंसान का सम्मान है नारी।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Useful Material : श्री शिव इंटर कॉलेज मिर्जापुर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह, रोटरी क्लब ने विद्यालय को दी उपयोगी सामग्री ?

Useful Material : श्री शिव इंटर कॉलेज मिर्जापुर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह, रोटरी क्लब ने विद्यालय को दी उपयोगी सामग्री ?

मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री शिव इंटर कॉलेज मिर्जापुर में विद्यालय प्रबंधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *