NEET : परीक्षा में सफलता पर बसई के साहिल सम्मानित : मेघवाल विकास समिति ने किया स्वागत, सरपंच ने साफा बांधकर बढ़ाया मान

बहरोड़। मेघवाल विकास समिति बहरोड़ की ओर से ग्राम बसई में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गांव के होनहार युवा साहिल (पुत्र सुरेंद्र) के मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष संतलाल और उनकी टीम के साथ-साथ ग्राम बसई के वर्तमान सरपंच कृष्ण कुमार मीणा, गांव के गणमान्य नागरिकों तथा महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संतलाल, मातादीन, गोकुल चंद्र माढ़ैया, ओमप्रकाश, सुभाष चंद्र, रघुवीर, सुभाष जेलर, कमल सिंह, राजेश और प्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। सभी ने डॉक्टर साहिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि अगले वर्ष भी गांव से कोई न कोई प्रतिभा इसी तरह क्षेत्र का नाम रोशन करेगी और समिति पुनः उनका सम्मान करने पहुंचेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बसई सरपंच कृष्ण कुमार मीणा ने विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीणों से सामाजिक बुराइयों को छोड़ने का आह्वान किया। सरपंच ने मेघवाल विकास समिति के पधारे सभी सदस्यों का साफा पहनाकर और माला अर्पण कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसी कड़ी में सरपंच द्वारा डॉक्टर साहिल के माता-पिता का भी साफा बांधकर सम्मान किया गया, जिसके लिए समिति ने उनका आभार जताया।
समारोह में गांव के गणमान्य नागरिकों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश, परमानंद, ब्रह्म प्रकाश, देशराज, सुरेंद्र, प्रवीण, दिनेश, विनोद, राहुल, नीतू, लाली, अनीता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में मातादीन गुरुजी ने डॉक्टर साहिल के दीर्घायु होने और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता