New appointments made : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियां कीं ?

New appointments made : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियां कीं

New appointments made : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियां कीं ?
New appointments made : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियां कीं ?

 

  • नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में नए गवर्नर्स की नियुक्ति की है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कविंद्र गुप्ता लद्दाख के नए एलजी होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनकी जगह बीजेपी नेता कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है।  प्रोफेसर अशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।  कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

असीम घोष हरियाणा के गवर्नर, बंडारू दत्तात्रेय की लेंगे जगह

  • प्रेसीडेंट द्रौपदी मुर्मू ने एक दिन पहले ही अब उन्होंने दो राज्यों हरियाणा, गोवा में राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में एलजी की नियुक्ति पर मुहर लगाई। राष्ट्रपति मुर्मू ने असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया है। अब तक बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 18 जुलाई 2021 से वो इस पद पर थे।

गोवा के नए राज्यपाल होंगे गजपति राजू

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक पीएस श्रीधरन पिल्लई गोवा के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी जगह प्रेसीडेंट ने पी. गजपति राजू को ये जिम्मा सौंपा है।

बीडी मिश्रा का इस्तीफा, कविंद्र गुप्ता लद्दाख के नए एलजी

  • कविंद्र गुप्ता को लद्दाख के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (रिटायर्ड) की जगह लद्दाख के एलजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बी.डी. मिश्रा ने लद्दाख के उपराज्यपाल पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था। इसे प्रेसीडेंट ने स्वीकार कर लिया है।
  • राष्ट्रपति ने एक दिन पहले राज्यसभा में 4 नए सदस्यों को किया मनोनीत

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ही राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को मनोनीत किया। जिन दिग्गजों को राज्यसभा भेजा गया उनके नाम हैं- उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टे, हर्षवर्धन श्रृंगला और मीनाक्षी जैन। उज्ज्वल निकम एक मशहूर वकील हैं। सी. सदानंदन मास्टे केरल के समाजसेवी और शिक्षाविद हैं। हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के पूर्व विदेश सचिव हैं। मीनाक्षी जैन एक प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद हैं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

High speed car : हापुड़ में तेज रफ्तार कार ढाबे की गाड़ियों से टकराई, वीडियो वायरल हो गया ?

High speed car : हापुड़ में तेज रफ्तार कार ढाबे की गाड़ियों से टकराई, वीडियो वायरल हो गया ?

High speed car : हापुड़ में तेज रफ्तार कार ढाबे की गाड़ियों से टकराई, वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *