New Season : हॉकी इंडिया लीग 2026/27: खिलाड़ियों की नीलामी 7 दिसंबर को होगी, जनवरी से शुरू होगा नया सीजन ?

नई दिल्ली ।

हॉकी इंडिया लीग 2026-27 की शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह में होगी, जिसके लिए पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 7 दिसंबर 2026 को होने जा रही है। आगामी सीजन में पुरुषों की प्रतियोगिता में छह और महिलाओं की प्रतियोगिता में चार फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। यह लीग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेगी। दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले, फ्रेंचाइजी खिलाड़ी की ट्रेडिंग और रिटेंशन की प्रक्रिया में शामिल होंगी। हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, “घोषित कार्यक्रम के अनुसार, फ्रेंचाइजी को 29 नवंबर 2026 तक अन्य फ्रेंचाइजी को अपने संभावित खिलाड़ी लेन-देन (ट्रेड) के बारे में सीधे सूचित करना होगा। आधिकारिक ट्रेडिंग विंडो 29 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे खुलेगी और 2 दिसंबर को 10:00 बजे बंद हो जाएगी।”

New Season : हॉकी इंडिया लीग 2026/27: खिलाड़ियों की नीलामी 7 दिसंबर को होगी, जनवरी से शुरू होगा नया सीजन ?
New Season : हॉकी इंडिया लीग 2026/27: खिलाड़ियों की नीलामी 7 दिसंबर को होगी, जनवरी से शुरू होगा नया सीजन ?

इसमें आगे कहा गया, “इसके बाद, फ्रेंचाइजी को 2 दिसंबर को 12:00 तक ‘हीरो एचआईएल’ को उन खिलाड़ियों के बारे में बताना होगा जिन्हें वे पूरी तरह से रिलीज कर रही हैं और अपनी अंतिम टीम सूची जमा करनी होगी। उसी दिन शाम 5 बजे, ‘हीरो एचआईएल’ सभी फ्रेंचाइजी को नीलामी के लिए खिलाड़ियों की संयुक्त सूची भेज देगा।”
इसके बाद, पिछले सीजन की प्रक्रिया का पालन करते हुए, फ्रेंचाइजी के पास 3 दिसंबर को शाम 5 बजे तक उन खिलाड़ियों की सूची जमा करने का समय होगा, जिन्हें वे नीलामी में शामिल करने के लिए चुनना चाहती हैं।
नीलामी के लिए खिलाड़ियों की सूची में ‘रांची रॉयल्स’ पुरुष टीम और ‘हीरो एचआईएल’ गवर्निंग काउंसिल टीम के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
2026/27 सीजन के लिए, पुरुष प्रतियोगिता में हर फ्रेंचाइजी के लिए सैलरी कैप 4 करोड़ रुपए और महिला प्रतियोगिता में 2 करोड़ रुपए तय की गई है। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 लाख, 5 लाख और 10 लाख रुपए होगी। इससे फ्रेंचाइजी को तय वित्तीय ढांचे के भीतर अपनी टीम बनाने के लिए स्पष्ट श्रेणियां मिलेंगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Epic win : पंकज आडवाणी की ऐतिहासिक जीत से भारत को मिली क्रूसिबल कप 2027 की मेजबानी ?

Epic win : पंकज आडवाणी की ऐतिहासिक जीत से भारत को मिली क्रूसिबल कप 2027 की मेजबानी ?

नई दिल्ली । पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *