
हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन की मदद से यातायात प्रभारी निधि चौधरी स्वंम ही चारो और हाईवे पर खड़े होकर तेजगति से आने जाने वाले वाहनो के चालान काट रही यातायात प्रभारी निधि चौधरी स्कूल कॉलेज पहुचकर लगातार बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रही साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील भ शामली।यातायात प्रभारी निधि चौधरी एक तरफ स्कूल कॉलेज पहुचकर लगातार बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रही हैं साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील भी तो वही अगर आप सोच रहे हैं कि हाइवे की चकाचक सड़कों पर सामने से आती पुलिस की गाड़ी को देखकर आसानी से साइड लेकर या तेज गति में ओवरटेक करके निकल जाएंगे तो इस मुगालते में बिल्कुल न रहें। अब चालान बुक पर हाथ से लिखकर कार्रवाई करने का जमाना बीत चुका है अब शामली की सड़कों पर उतरा पुलिस का नया हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन बिना रोके दूर से ही गाड़ियों की स्पीड और नंबर प्लेट दोनों को ट्रैक कर सीधे ई-चालान काट रहा है शामली यातायात प्रभारी स्वंम ही चारो और हाईवे पर खड़े होकर तेजगति से आने जाने वाले वाहनो के चालान काट रही हैं अब उनकी नजरों से कोई भी तेजगति का वाहन बच नही पायेगा।

यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे व यातायात संकेतों का पालन करे, सुरक्षित तरीके से ओवरटेकिंग करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी। साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने कहा है कि यातायात नियमों के पालन से जिले में होने वाले हादसों का ग्राफ कम होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकारों के प्रति तो जागरूक हैं, लेकिन कर्तव्यों के प्रति उदासीन हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन से रोजाना सड़क हादसों में कई लोगों की मृत्यु हो रही है। निधि चौधरी ने कहा कि हादसों का प्रत्यक्ष प्रभाव पीड़ित परिवार पर होता है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से हमारे समाज व देश की अपूर्णीय क्षति होती है। यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने की आवश्यकता है, तभी होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी। दो पहिया वाहन चालक व पीछे बैठी सवारी हेलमेट अवश्य लगायें, जिससे की किसी दुर्घटना के घटित होने पर वह सुरक्षित रह सके व दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां बैठाकर न चलाये तथा शराब इत्यादि का नशा करके वाहन न चलाये व चार पहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट का प्रयोग करके वाहन चलाने की अपील की,सवारी व लोडिंग टैक्सी चालकों से नियंत्रित गति और सुगम रूप से यातायात व्यवस्था संचालन के लिए कहा गया व बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलायें व वाहन को ओवर स्पीड से न चलायें व सड़क पर सदैव अपनी वायीं दिशा में चलें व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ईयर फोन आदि का प्रयोग न करें व ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन न चलाये व वाहन के साथ स्टंटबाजी करके न चलाये,अपने वाहन में हूटर/मोडिफाइड साईलेन्सर/मानक के विपरीत तीव्र ध्वनि वाले होर्न का प्रयोग न करें तथा यातायात के नियमों का पालन करें तथा औरों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं