NSA : कई साल में बने रिश्तों को ट्रंप ने, भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA ?

NSA : कई साल में बने रिश्तों को ट्रंप ने, भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA

NSA : कई साल में बने रिश्तों को ट्रंप ने, भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA ?
NSA : कई साल में बने रिश्तों को ट्रंप ने, भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA ?

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद से ही दोनों देशों के संबंध सही नहीं चल रहे हैं। ट्रंप के फैसलों का जितना विरोध भारत में हो रहा है, उससे ज्यादा नाराजगी उन्हें अमेरिका में झेलनी पड़ रही है। अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने भी डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है।
सुलिवन ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उनके बेतुके फैसलों की वजह से भारत के साथ बीते कई वर्षों में डेवलप किए गए संबंध खतरे में पड़ गए है। उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने हरकतों की वजह से भारत को चीन की तरफ धकेल रहे हैं। उन्होंने इसे अमेरिका के हितों के विपरीत बताया।

बाइडन कार्यकाल में एनएसए थे सुलिवन
जैक सुलिवन दरअसल जो बाइडेन के समय अमेरिका के एनएसए थे। टिम मुलर के साथ एक पॉडकास्ट में सुलिवन ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। सुलिवन ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जिसके साथ हम मजबूत और टिकाऊ द्विपक्षीय संबंध बनाने के लिए सालों से काम कर रहे थे।

NSA : कई साल में बने रिश्तों को ट्रंप ने, भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA ?
NSA : कई साल में बने रिश्तों को ट्रंप ने, भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA ?

सुलिवन ने कहा कि हमारे सामने चीन एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने उल्टा भारत के खिलाफ ही अभियान छेड़ दिया। सुलिवन ने कहा कि इस कारण अब भारत चीन के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश में जुटा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज अमेरिका के सहयोगी देश हमें एक विघटनकारी देश के रूप में देखते हैं।

सुलिवन ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि हमारे सहयोगी देश ही मानते हैं कि अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज चीन वैश्विक स्तर पर मौजूद है, लेकिन हमारे अमेरिकी ब्रांड टॉयलेट में नजर आते हैं। बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और अमेरिका के रिश्ते अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Swimming Pool Seal : हापुड़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, दुर्घटना के बाद स्विमिंग पूल सील

Swimming Pool Seal : हापुड़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, दुर्घटना के बाद स्विमिंग पूल सील ?

Swimming Pool Seal : हापुड़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, दुर्घटना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *