Om Shanti Om : दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने UN में कहा ॐ शांति ॐ

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में इजरायल और फिलिस्तीन का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा है। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने UNGA में इजरायल और हमास के बीच गाजा में जंग और फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर चर्चा की। सत्र के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबिआंतो का भाषण भी चर्चा का विषय बना रहा। प्रोबोवो ने अपने भाषण का आखिर में ‘ॐ शांति ॐ’ भी कहा। आइए जानते हैं पूरा मामला।
इंडोनेशिया गाजा में सेना भेजने के लिए तैयार
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने वैश्विक शांति, न्याय और समान अवसर का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भय, नस्लवाद, घृणा, उत्पीड़न और रंगभेद से प्रेरित मानवीय मूर्खता हमारे साझा भविष्य के लिए खतरा है। प्रबोवो ने घोषणा की है कि इंडोनेशिया गाजा में शांति सुनिश्चित करने में मदद के लिए अपने 20,000 सैनिकों को तैनात करने के लिए तैयार है।
प्रबोवो सुबिआंतो ने जोर देकर कहा, “आज इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। हम वहां सेवा देते रहेंगे जहां शांति को संरक्षकों की आवश्यकता है, सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सैनिकों के साथ।”

राजनीतिक संघर्ष का जवाब हिंसा नहीं- प्रबोवो
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर द्वि-राष्ट्र समाधान की बात की और फिलिस्तीन और इजरायल दोनों को स्वतंत्र और सुरक्षित, खतरों और आतंकवाद से मुक्त रहने की बात पर जोर दिया। सुबियांतो ने कहा- “किसी भी राजनीतिक संघर्ष का जवाब हिंसा से नहीं दिया जा सकता क्योंकि हिंसा से और ज़्यादा हिंसा ही पैदा होती है।”
प्रबोवो ने कहा- ॐ शांति ॐ
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के समापन में ‘ॐ शांति शांति शांति ॐ’ कहा। इसके अलावा उन्होंने नमो बुद्धाय और शालोम भी कहा। उन्होंने अपने 19 मिनट के भाषण में सद्भाव का संदेश दिया।“आपको बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया की आबादी 28 करोड़ से ज्यादा है। इनमें करीब 90 प्रतिशत लोग इस्लाम को मानते हैं।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता