Online Application : मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑन लाइन आवेदन ?

Online Application : मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑन लाइन आवेदन

Online Application : मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑन लाइन आवेदन ?
Online Application : मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑन लाइन आवेदन ?

सर्व साधारण को एतद्वारा सूचित किया जाता है

  • कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 24.07.2025 से दिनांक 14.08.2025 तक खोला जा रहा है:-

1- मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना

2-निषादराज वोट सब्सिडी योजना

3-सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना

4-उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अंतर्गतः

(1) मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइसबॉक्स परियोजना

(2) अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों/मछुआरों का प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम

  • उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्ष में निरस्त / प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वितीय तल कमरा न० 221,222 विकास भवन, हापुड़ से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मत्स्य निदेशालय के हेल्प लाइन दूरभाष नं0:0522-2740270 पर किसी भी कार्य दिवस में जानकारी हेतु सम्र्पक किया जा सकता हैं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *