OP Rajbhar : अखिलेश यादव और विपक्ष के पास धरना देने के अलावा कोई काम नहीं : ओपी राजभर ?

OP Rajbhar : अखिलेश यादव और विपक्ष के पास धरना देने के अलावा कोई काम नहीं : ओपी राजभर ?
OP Rajbhar : अखिलेश यादव और विपक्ष के पास धरना देने के अलावा कोई काम नहीं : ओपी राजभर ?

अंबेडकर नगर ।

  • उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने ओवैसी और अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक संबंधों को लेकर दावा किया कि ओवैसी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें नजरअंदाज किया। ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने शुरुआत में ओवैसी को किनारे कर दिया था लेकिन सहारनपुर, बहराइच, कानपुर और आजमगढ़ में उनकी रैलियों में उमड़ी भीड़ देखकर वे परेशान हो गए। ओवैसी की रैलियों में लोगों की मौजूदगी ने अखिलेश यादव की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल में ओवैसी के चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे वहां के राजनीतिक समीकरण प्रभावित हुए थे। अब अखिलेश यादव को चिंता है कि यदि ओवैसी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ते हैं, तो इसका समाजवादी पार्टी पर क्या असर पड़ेगा।
OP Rajbhar : अखिलेश यादव और विपक्ष के पास धरना देने के अलावा कोई काम नहीं : ओपी राजभर ?
OP Rajbhar : अखिलेश यादव और विपक्ष के पास धरना देने के अलावा कोई काम नहीं : ओपी राजभर ?

इंडी गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर राजभर ने विपक्ष पर कटाक्ष किया।

  • उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के पास कोई काम नहीं है और वे खाली बैठकर चाय पीने तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में समय बिता रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से विपक्षी नेताओं को चाय पर आमंत्रित किए जाने पर भी उन्होंने इसी तरह की टिप्पणी की। राजभर ने कहा कि विपक्षी नेता बैठकर चाय पिएं और प्रेस कॉन्फ्रेंस करें, जबकि सरकार अपना काम कर रही है।
    उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना तथा जनता को खुशहाल बनाना है। सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के निर्धारित स्थलों की सूची से हटाए जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि ऐसे फैसले सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। लखनऊ में भी सुरक्षा कारणों से धरना स्थल बदला गया था। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि वे जहां भी बैठेंगे, धरना शुरू कर देंगे। अखिलेश यादव को जीवनभर धरना ही देना है और इसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Blood Donation : जिला कारागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर, 10 लोगों ने किया रक्तदान

Blood Donation : जिला कारागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर, 10 लोगों ने किया रक्तदान ?

फतेहपुर। जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *