Orders to shift : सड़क हादसों और जाम की वजह बनीं शराब की चार दुकानें, जिलाधिकारी ने दिए शिफ्ट करने के आदेश ?

Orders to shift : सड़क हादसों और जाम की वजह बनीं शराब की चार दुकानें, जिलाधिकारी ने दिए शिफ्ट करने के आदेश ?

Orders to shift : सड़क हादसों और जाम की वजह बनीं शराब की चार दुकानें, जिलाधिकारी ने दिए शिफ्ट करने के आदेश ?
Orders to shift : सड़क हादसों और जाम की वजह बनीं शराब की चार दुकानें, जिलाधिकारी ने दिए शिफ्ट करने के आदेश ?

सड़क हादसों और जाम की वजह बनीं शराब की चार दुकानें, जिलाधिकारी ने दिए शिफ्ट करने के आदेश

  • देहरादून। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने शराब की चार दुकानों की शिफ्टिंग के आदेश जारी किए हैं। सड़क सुरक्षा समिति ने इन चारों दुकानों को हटाने की पैरोकारी की थी। समिति के अनुसार इन चारों दुकानों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। बता दें पिछले दिनों जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऐसी शराब की दुकानों का मुद्दा उठा था, जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि चार स्थानों पर शराब की दुकानें सड़क हादसों व जाम लगने का कारण बनी हुई हैं।
  • बताया कि सनपार्क इन चौक, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा, चूना भट्टा तिराहा पर स्थित शराब की दुकानों के कारण वहां भीड़ लगती है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जिसके बाद शराब की इन दुकानों को एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित करने के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। वहीं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शहर में 23 स्थानों पर यातायात में बाधक बने विद्युत पोल भी शिफ्ट किए जा रहे हैं। लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए 16 स्थानों पर दुकानों का विस्थापन किया जा रहा है। 10 स्थानों पर पुलिस बूथ शिफ्ट करने व जाखन संचार कट, छह नंबर पुलिया सर्विस लेन-स्लीप वे निर्माण प्रकिया तेजी से जारी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि वह स्वयं सभी प्रोजेक्टों की समीक्षा कर रहे हैं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

NEET : परीक्षा में सफलता पर बसई के साहिल सम्मानित : मेघवाल विकास समिति ने किया स्वागत, सरपंच ने साफा बांधकर बढ़ाया मान

NEET : परीक्षा में सफलता पर बसई के साहिल सम्मानित : मेघवाल विकास समिति ने किया स्वागत, सरपंच ने साफा बांधकर बढ़ाया मान ?

NEET : परीक्षा में सफलता पर बसई के साहिल सम्मानित : मेघवाल विकास समिति ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *