Organizational restructuring : वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की दिल्ली प्रदेश इकाई में अहम संगठनात्मक फेरबद

पत्रकार हितों को मजबूती देने के लिए नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ
- नई दिल्ली। पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, महासचिव नरेंद्र भंडारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना के निर्देशानुसार दिल्ली प्रदेश संगठन को नई दिशा और गति देने के लिए यह निर्णय लिया गया।
- दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इन बदलावों के अंतर्गत: देवेन्द्र पवार को दिल्ली प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। मुकेश मधुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव चौहान को संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Organizational restructuring : वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की दिल्ली प्रदेश इकाई में अहम संगठनात्मक फेरबदल ?
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना को दिल्ली प्रदेश टीम का संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है,
- जो अन्य राज्यों के साथ समन्वय का दायित्व भी निभाएंगे। इसके अतिरिक्त संगठन को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में धर्मेंद्र भदौरिया (उपाध्यक्ष), नरेंद्र धवन (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), स्वतंत्र सिंह भुल्लर (उपाध्यक्ष), ईश मालिक (उपाध्यक्ष), जगजीत सिंह (प्रचार सचिव) तथा जितेंद्र दिवाकर शामिल रहे।
- इस अवसर पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य वातावरण, कल्याणकारी योजनाओं तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से सरकार और प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा।
- राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्धता, एकजुटता और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता