Paid tribute : राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ?

Paid tribute : राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Paid tribute : राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Paid tribute : राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और काकोरी कांड के नायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए भावुक संदेश जारी किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें सादर नमन। स्वाधीनता संग्राम में उनके अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण एवं काकोरी ट्रेन एक्शन में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को चुनौती देते हुए देशभर में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उनका त्याग, बलिदान और अमर जीवनगाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करती रहेगी।” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “काकोरी कांड के नायक एवं देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी पं. राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर कोटिशः नमन। आपके विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “मां भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। काकोरी क्रांति के महानायक बिस्मिल जी का सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति का संदेश हर पीढ़ी को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

Paid tribute : राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Paid tribute : राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक, स्वाधीनता आंदोलन के अमर क्रांतिकारी, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के प्रति आपकी अनन्य आराधना और अद्वितीय बलिदान हम सभी को राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।”
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “भारत मां के वीर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अदम्य साहस, प्रखर राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति उनका समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों, ओजस्वी लेखनी और सर्वोच्च बलिदान से देश के युवाओं में स्वतंत्रता व राष्ट्रसेवा की अलख जगाई।”
यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लिखा, “दुनिया से गुलामी का मैं नाम मिटा दूंगा, एक बार जमाने को आजाद बना दूंगा। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी, काकोरी कांड के नायक, अमर शहीद पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की जयंती पर सादर नमन। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए आदर्श है।”
केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के प्रमुख सेनानी के रूप में उनका कार्य सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है।”
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने लिखा, “महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लिखा, “मां भारती के वीर सपूत पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका त्याग, अदम्य साहस और देशप्रेम की भावना आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लौ जलाए रखती है। उनके क्रांतिकारी विचार हमारे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। जय हिन्द। जय भारत।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Tight security arrangements : मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेरठ परिक्षेत्र में 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी पूरी

Tight security arrangements : मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेरठ परिक्षेत्र में 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी पूरी ?

Tight security arrangements : मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेरठ परिक्षेत्र में 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *