Pankaj Chaudhary : भाजपा की असली पूंजी सत्ता नहीं, कार्यकर्ता है, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुटे : पंकज चौधरी ?

Pankaj Chaudhary : भाजपा की असली पूंजी सत्ता नहीं, कार्यकर्ता है, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुटे : पंकज चौधरी ?
Pankaj Chaudhary : भाजपा की असली पूंजी सत्ता नहीं, कार्यकर्ता है, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुटे : पंकज चौधरी ?

लखनऊ ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन में पंकज चौधरी ने कहा कि यह बैठक केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि संगठन की ताकत का आकलन करने, सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा करने और भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने का अवसर है। पार्टी नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ 2027 के महासंग्राम में विजय का शंखनाद करने के लिए एकत्र हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हो रही यह पहली प्रदेश कार्यसमिति संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 14 जुलाई को इसी सभागार में कार्यकर्ता एकत्र हुए थे, लेकिन संगठनात्मक पुनर्गठन के बाद इस बैठक में नई प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नई जिम्मेदारियों के साथ शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन और सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं। पार्टी की सफलता सत्ता से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और निरंतर परिश्रम से तय होती है।

Pankaj Chaudhary : भाजपा की असली पूंजी सत्ता नहीं, कार्यकर्ता है, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुटे : पंकज चौधरी ?
Pankaj Chaudhary : भाजपा की असली पूंजी सत्ता नहीं, कार्यकर्ता है, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुटे : पंकज चौधरी ?

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, नियमित बैठक करने और युवाओं, महिलाओं तथा नए मतदाताओं के बीच संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया। पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 का चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता, जनसंवाद और सरकार के कामकाज की भी परीक्षा होगा। चुनाव की तैयारी कुछ महीने पहले नहीं, बल्कि निरंतर जनता के बीच रहकर होती है। जनप्रतिनिधियों को संगठन के साथ नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए और जनता की समस्याएं सुनकर उनके समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच मजबूत समन्वय ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सामाजिक समरसता और सर्वसमावेशी विकास को पार्टी की कार्यशैली का हिस्सा बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 का चुनाव विकास बनाम विनाश और राष्ट्रवाद बनाम जातिवाद की लड़ाई होगा। विपक्ष भ्रम और नकारात्मक आरोपों की राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा को अपनी उपलब्धियों और नीतियों के आधार पर जनता के बीच जाना है। उन्होंने पदाधिकारियों से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर संगठन की प्रतिष्ठा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़ ?

मुजफ्फरनगर। जनपद में किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *