Participated enthusiastically : दार्जिलिंग में ईसीआई के मतदाता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में शुक्रवार सुबह लोकतंत्र का उत्सव खास अंदाज में देखने को मिला। भारत निर्वाचन आयोग के एसवीईईपी (स्वीप) कार्यक्रम के तहत यहां एक जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्वाचन आयोग के एसवीईईपी ‘एक्स’ हैंडल के अनुसार, “धुंध भरी सुबह में चौक बाजार (चौरास्ता) पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ हुई, जिसके बाद उत्साह से भरी वॉकाथॉन निकाली गई। खास बात यह रही कि इस वॉकाथॉन की अगुवाई वरिष्ठ नागरिकों ने की, जबकि युवाओं ने भी पूरे जोश के साथ इसमें भाग लिया।” कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए लोकप्रिय कार्टून किरदार ‘छोटा भीम’ और ‘चुटकी’ भी शामिल हुए, जिन्होंने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस दौरान दार्जिलिंग की पहाड़ियों में शांतिपूर्ण और उत्सव जैसे चुनाव का संदेश गूंजता रहा। लोगों से अपील की गई कि मतदान करना उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।

बता दें कि दार्जिलिंग को ‘क्वीन ऑफ द हिल्स’ के नाम से जाना जाता है। पूर्वी हिमालय में करीब 2,045 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह शहर अपनी खूबसूरती, मशहूर दार्जिलिंग चाय, कंचनजंगा पर्वत के शानदार नजारों और यूनेस्को विश्व धरोहर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां का टाइगर हिल सूर्योदय के अद्भुत दृश्यों के लिए जाना जाता है, जहां से माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा की झलक मिलती है। साथ ही, हैप्पी वैली टी एस्टेट जैसे चाय बागान भी यहां की पहचान हैं।
पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 4 मई को मतगणना की जाएगी।
इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए निर्वाचन आयोग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना और लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता