Participation : लखनऊ में “संविधान रक्षा मार्च” कार्यक्रम आयोजित, हापुड़ के कांग्रेसजनों ने की शिरकत ?

Participation : लखनऊ में "संविधान रक्षा मार्च" कार्यक्रम आयोजित, हापुड़ के कांग्रेसजनों ने की शिरकत
Participation : लखनऊ में “संविधान रक्षा मार्च” कार्यक्रम आयोजित, हापुड़ के कांग्रेसजनों ने की शिरकत

लखनऊ।

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को “संविधान रक्षा मार्च” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर प्रदेश भर से पहुंचे हजारों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गई।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रीय गीत और ध्वज वंदना भी गाई गई।
    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी राय रखने और संविधान के दायरे में रहकर अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति संविधान के खिलाफ जाकर नहीं, बल्कि संविधान के तहत ही अपना वोट कर सकता है।
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि आज पूरे यूपी से हजारों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
  • उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा संविधान रक्षा मार्च को निकालने की अनुमति नहीं दी गई हैं। इसकी कांग्रेस जन कड़े शब्दों में निंदा करता हैं। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कांग्रेसी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान की शपथ दिलाई।
Participation : लखनऊ में "संविधान रक्षा मार्च" कार्यक्रम आयोजित, हापुड़ के कांग्रेसजनों ने की शिरकत
Participation : लखनऊ में “संविधान रक्षा मार्च” कार्यक्रम आयोजित, हापुड़ के कांग्रेसजनों ने की शिरकत

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी,

  • जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। हापुड़ से आए कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम को संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
  • कार्यक्रम के अंत में संविधान के प्रति निष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। ये लोग उपस्थित रहे: पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, प्रदेश सचिव SC ST प्रकोष्ठ रश्मि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, जिला महासचिव व सभासद विकास दयाल, मोहम्मद नफीस, गोपाल भारती, अजीत कुमार, महबूब अली आदि।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Operation, Jammu and Kashmir : ईडी की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 8 जगहों पर छापेमारी ?

Operation, Jammu and Kashmir : ईडी की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 8 जगहों पर छापेमारी ?

पंजाब । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जम्मू कार्यालय ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और पंजाब में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *