Passengers got angry : पायलट को ऐन मौके पर मिली बड़ी गड़बड़ी, लखनऊ से हैदराबाद की एयर इंडिया फ्लाइट रद्द, यात्री भड़के

लखनऊ: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को रविवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते रद्द करना पड़ा। विमान में सवार हो चुके यात्रियों ने उड़ान रद्द होने की जानकारी पर हंगामा शुरू कर दिया। एयरलाइंस के अधिकारियों को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार लखनऊ से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2816) की बोर्डिंग हो चुकी थी। क्रू मेंबर सहित 150 यात्रियों के बैठने के साथ ही विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। इसी दौरान तकनीकी दिक्कत सामने आने पर पायलट ने उड़ान रद्द करने के साथ ही एयरलाइंस के अधिकारियों और एटीसी को जानकारी दी।इसके बाद इंजिनियरों की टीम ने जांच शुरू की, हालांकि खामी दूर नहीं होने पर कर दी गई। जानकारी होने पर शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने की जानकारी पर एयरलाइंस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति संभाली। कुछ यात्रियों के होटल में रुकने की व्यवस्था भी करवाने के साथ ही कुछ को टिकट की रकम रिफंड करवा दी गई। सूत्रों का कहना है कि पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि विमान के कॉकपिट में गड़बड़ी आई है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

फ्लाइट में यात्री को दिया फफूंदी लगा बर्गर
से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान में सवार यात्री को दिए गए बर्गर में फफूंदी लगी थी। यात्री के नाराजगी जताते हुए शिकायत करने पर एयर होस्टेस ने दूसरा बर्गर दिया। यात्री ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री के साथ ही एयर इंडिया एयरलाइंस के अधिकारियों से शिकायत की है।सरोजनीनगर निवासी ठाकुर अनिल सिंह शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अनिल के अनुसार 11 जुलाई को एयर इंडिया की उड़ान (एआई 812) से दिल्ली जा रहे थे। लखनऊ से दिल्ली के लिए 15580 रुपये का टिकट लिया था। सफर के दौरान बर्गर दिया गया, जिसमें फफूंदी लगी थी। आरोप है कि शिकायत पर एयर होस्टेस ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद नाराज जताने पर दूसरा बर्गर दिया गया। जानकारी पर शिवसेना (यूबीटी) के आईटी जिला प्रभारी प्रेम कुमार दुबे ने फेसबुक के जरिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयर इंडिया के अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं, अनिल सिंह ने भी विडियो जारी कर एयर इंडिया के अधिकारियों और संबंधित मंत्री से शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)