Pistol Recovered : दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद ?

Pistol Recovered : दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Pistol Recovered : दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
Pistol Recovered : दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
द्वारका। दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, एक कारतूस, चोरी के दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डाबरी थाना क्षेत्र के घोषित अपराधी अमित उर्फ भोला के रूप में हुई है। पुलिस की एंटी बर्गलरी सेल सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो रील सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। तकनीकी जांच और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने उस अकाउंट की जानकारी जुटाई और उसकी लोकेशन विजय एन्क्लेव, डाबरी इलाके में पाई गई।
इसके बाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में निगरानी शुरू की। मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रात में एक चोरी की मोटरसाइकिल पर दादा देव अस्पताल के पास आने वाला था।

Pistol Recovered : दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
Pistol Recovered : दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और बताए गए समय पर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित रोक लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का अपराध का लंबा इतिहास रहा है। वह पहले भी हत्या के प्रयास, लूट और हथियार रखने जैसे कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने बताया कि वह नशे की लत और आपराधिक प्रवृत्ति के कारण लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और हाल ही में जेल से बाहर आया था।
इस गिरफ्तारी के बाद चोरी, सेंधमारी और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े चार केस भी सुलझाए गए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और वह हथियार व चोरी के सामान कहां से हासिल कर रहा था।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Sensational Revelation : हापुड़ में श्मशान से खोपड़ी चोरी कांड, एकतरफा प्रेम और तंत्र-मंत्र से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा

Sensational Revelation : हापुड़ में श्मशान से खोपड़ी चोरी कांड, एकतरफा प्रेम और तंत्र-मंत्र से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा ?

Sensational Revelation : हापुड़ में श्मशान से खोपड़ी चोरी कांड, एकतरफा प्रेम और तंत्र-मंत्र से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *