Place your bet : खेरागढ़ में गूंजेगा दंगल का दमदार उद्घोष: नशा भगाओ – दांव लगाओ ?

Place your bet : खेरागढ़ में गूंजेगा दंगल का दमदार उद्घोष: नशा भगाओ - दांव लगाओ
Place your bet : खेरागढ़ में गूंजेगा दंगल का दमदार उद्घोष: नशा भगाओ – दांव लगाओ

युवा नशे से नहीं, खेल से जुड़ें, बुरी आदतों से नहीं, अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएं: सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ चेयरमैन नगर पंचायत खेरागढ़ विधानसभा-92 राष्ट्रीय खेल दिवस पर महादंगल का आयोजन; युवाओं को नशे से दूर कर खेल प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का सशक्त मंच

खेरागढ़, आगरा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ आह्वान को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे मंडी ग्राउंड, खेरागढ़, आगरा में आयोजित होने वाले दंगल- 2026 में पहलवान अपने दम-खम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

नगर पंचायत खेरागढ़ विधानसभा-92 के चेयरमैन सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में दंगल में सहभागिता कर खेलों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया और कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करने और उभरती खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत खेरागढ़ दंगल-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

Place your bet : खेरागढ़ में गूंजेगा दंगल का दमदार उद्घोष: नशा भगाओ - दांव लगाओ
Place your bet : खेरागढ़ में गूंजेगा दंगल का दमदार उद्घोष: नशा भगाओ – दांव लगाओ

भाजपा चेयरमैन खैरागढ़ सुधीर गर्ग (गुड्डू) ने बताया कि स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र – नशा भगाओ, दांव लगाओ का महत्वपूर्ण संदेश लेकर आयोजित यह दंगल केवल कुश्ती का मुकाबला नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और खेल संस्कृति से जोड़ने का प्रेरक अभियान भी बनेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होने वाला यह महादंगल युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की ऊर्जा जगाने का संदेश देगा। आयोजन का मूल संदेश – युवा नशे से नहीं, खेल से जुड़ें बुरी आदतों से नहीं, अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएं।

उन्होंने बताया कि खेरागढ़ दंगल आयोजन समिति ने खेलप्रेमियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों को इस महाआयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Listed matters : इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में 27 अगस्त को अवकाश, 31 अगस्त को होगी सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई ?

Listed matters : इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में 27 अगस्त को अवकाश, 31 अगस्त को होगी सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई ?

प्रयागराज/लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट और उसकी लखनऊ बेंच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। न्यायालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *