Played in Mumbai : डब्ल्यूपीएल: 14 जनवरी से होगी पांचवें सीजन की शुरुआत, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले ?

Played in Mumbai : डब्ल्यूपीएल: 14 जनवरी से होगी पांचवें सीजन की शुरुआत, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले ?
Played in Mumbai : डब्ल्यूपीएल: 14 जनवरी से होगी पांचवें सीजन की शुरुआत, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले ?

नई दिल्ली।

विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी। वडोदरा में सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम के बीच बराबर-बराबर बांटा गया है। ये दोनों मैदान आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण के लिए भी वेन्यू होंगे। यह टूर्नामेंट डब्ल्यूपीएल फाइनल के एक हफ्ते बाद, 14 से 28 फरवरी तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच 14 से 24 जनवरी तक वडोदरा में होंगे, जिसके बाद मुकाबले मुंबई में शिफ्ट हो जाएंगे।
25 जनवरी को आराम के दिन के बाद, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से 3 फरवरी तक शेष नौ लीग मैच और दोनों प्लेऑफ मुकाबले आयोजित होंगे। लीग स्टेज में पांचों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलेंगी। प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमें 5 फरवरी को ‘एलिमिनेटर’ में आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीमें 7 फरवरी को होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगी। दोनों प्लेऑफ मैचों से पहले एक-एक दिन का आराम रखा गया है। प्लेऑफ सहित सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।
वडोदरा में होने वाले चार मुकाबलों में गुजरात जायंट्स ‘होम टीम’ होगी, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले चार लीग मैचों के लिए मुंबई इंडियंस ‘होस्ट’ होगी। लीग चरण का समापन 3 फरवरी को होगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होगा।

Played in Mumbai : डब्ल्यूपीएल: 14 जनवरी से होगी पांचवें सीजन की शुरुआत, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले ?
Played in Mumbai : डब्ल्यूपीएल: 14 जनवरी से होगी पांचवें सीजन की शुरुआत, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले ?

डब्ल्यूपीएल 2027 का पूरा शेड्यूल:
वडोदरा (बीसीए स्टेडियम)
14 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस।
15 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स।
16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
17 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस।
18 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
19 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स।
20 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस।
21 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस।
24 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स।
25 जनवरी: आराम का दिन।
मुंबई (ब्रेबोर्न स्टेडियम)
26 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स।
28 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स।
29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स।
31 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
1 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
2 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स।
3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स।
4 फरवरी: आराम का दिन।
5 फरवरी: एलिमिनेटर।
6 फरवरी: आराम का दिन।
7 फरवरी: फाइनल।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Good sayings : धर्म की रक्षा सत्य और परिवार की रक्षा मनुष्य के सदाचार से होती है, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Good sayings : धर्म की रक्षा सत्य और परिवार की रक्षा मनुष्य के सदाचार से होती है, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित ?

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *