PM Modi : भाजपा नेताओं ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित रहे 12 वर्ष

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर बधाई दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए इन 12 सालों को विश्वास, विकास और जनकल्याण के लिए बताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ये 12 वर्ष ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ के ऐतिहासिक वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में विकास को केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित न रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने का अभूतपूर्व प्रयास किया गया है, जिससे करोड़ों वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है।” केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, “जन धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं निःशुल्क राशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी पहलों ने करोड़ों परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ते हुए उनके जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त बनाया है। पारदर्शी और जवाबदेह शासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित करते हुए जनविश्वास को और मजबूत किया गया है।
‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरित 12 वर्षों की यह यात्रा करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, सशक्तिकरण और नए विश्वास का आधार बनी है। गरीब, युवा, किसान, महिला एवं वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान, सुविधा और बेहतर भविष्य का अनुभव कर रहे हैं। गरीब कल्याण और समावेशी विकास को समर्पित इस युगांतकारी कार्यकाल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन एवं आभार!
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण की एक ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी रहे हैं। गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर संचालित हो रहीं जन-कल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। ‘अंत्योदय’ की भावना से प्रेरित यह विकास मॉडल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अवसर, सम्मान और सुरक्षा पहुंचाने का सफल माध्यम बना है। इन 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक प्रगति, डिजिटल नवाचार, आधारभूत संरचना के विस्तार, सामाजिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। वहीं वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा, प्रभाव और नेतृत्व क्षमता भी अभूतपूर्व रूप से सशक्त हुई है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ती यह यात्रा आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की युवा शक्ति ने आत्मविश्वास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह कालखंड केवल योजनाओं का नहीं, अपितु करोड़ों युवाओं के सपनों को संकल्प और संकल्पों को सिद्धि में परिवर्तित करने का युग रहा है। स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी ऐतिहासिक पहलों ने युवाओं को ज्ञान, कौशल और अवसरों से सशक्त बनाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण का प्रमुख सहभागी बनाया है। आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, अपितु रोजगार सृजित करने वाला, नवाचार का नेतृत्व करने वाला और भारत की प्रगति का वाहक बनकर उभरा है।”
ब्रिजेश सिंह ने आगे कहा, “तकनीक, उद्यमिता, अनुसंधान, खेल, रक्षा और वैश्विक नवाचार के प्रत्येक क्षेत्र में भारत वर्ष ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। “स्टार्टअप से स्टैंडअप” और “कौशल से आत्मनिर्भरता” तक की यह यात्रा नए भारत की शक्ति और संभावनाओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत का युवा केवल भविष्य का स्वप्नदृष्टा नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का सक्रिय शिल्पी बन चुका है। उनकी प्रेरणादायी नीतियों और युवा केंद्रित दृष्टि ने करोड़ों युवाओं को नई दिशा, नई पहचान और नई उड़ान प्रदान की है। युवा सामर्थ्य, नवाचार और आत्मनिर्भरता के इस स्वर्णिम युग के लिए माननीय प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।”
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष। आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल नवाचार, सामाजिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक नेतृत्व के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं।”
सिन्हा ने आगे लिखा, “गरीबों को सम्मानजनक आवास – पीएम आवास योजना, माताओं को धुएं से मुक्ति – पीएम उज्ज्वला योजना, स्वच्छता से स्वाभिमान तक – स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार, डिजिटल इंडिया, UPI और डिजिलॉकर के माध्यम से तकनीकी क्रांति, सीमाओं की सुरक्षा और सशक्त राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था, आस्थाथिक सशक्तिकरण हुआ है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र ने विकास को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज भारत केवल विकास की राह पर अग्रसर राष्ट्र नहीं, बल्कि विश्व मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाला आत्मविश्वासी और सक्षम राष्ट्र बनकर उभरा है। ये 12 वर्ष केवल एक सरकार के कार्यकाल नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक हैं।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता