Police custody : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में 4 आरोपी ?

Police custody : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में 4 आरोपी ?
Police custody : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में 4 आरोपी ?

मुंबई।

  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत में गुरुवार को पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर यूनिट ने 20 अक्टूबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल (21) और सुमित (19) निवासी सोनीपत (हरियाणा), राधा (23) निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) और बबीता (23) निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
  • रिपोर्टों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी गुजरात के सूरत भाग गए थे। वहां से वे जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए। बताया जा रहा है कि उनकी योजना पहले नई दिल्ली पहुंचने और फिर वहां से नेपाल फरार होने की थी। हालांकि, दिल्ली पहुंचने से पहले ही राजस्थान के कोटा में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Police custody : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में 4 आरोपी ?
Police custody : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में 4 आरोपी ?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,

  • हमले से पहले आरोपियों ने गोली चलाने का अभ्यास भी किया था।
    जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में हथियार की जांच के दौरान फायरिंग की थी। हथियार सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं, यह परखने के लिए उन्होंने उसका परीक्षण किया था।
    पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को उस जगह के बारे में भी जानकारी दी, जहां उन्होंने हथियार का परीक्षण किया था।
    बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान दोनों मुख्य आरोपियों ने सफलतापूर्वक गोली चलाई थी।
    जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी स्थित होटल के कमरे में हथियार की जांच करते समय गलती से एक गोली चल गई थी।
    सूत्रों के मुताबिक, यह गोली कमरे में रखे बिस्तर पर लगी थी। हालांकि, इस घटना से होटल के कर्मचारियों या वहां मौजूद अन्य लोगों को कोई शक नहीं हुआ।
    पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Expressed gratitude : सामाजिक और चिकित्सकीय सेवाओं के उत्साहवर्धन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेजा पत्र, सेवाभावी व्यक्तित्व ने जताया आभार

Expressed gratitude : सामाजिक और चिकित्सकीय सेवाओं के उत्साहवर्धन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेजा पत्र, सेवाभावी व्यक्तित्व ने जताया आभार ?

प्रभु कृपा, माता-पिता और शुभचिंतकों के आशीर्वाद को बताया अपनी प्रेरणा, समाजसेवा के संकल्प को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *