Police encounter : शामली 50 हजार का हिस्ट्रीशीटर समयदीन पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कई संगीन मुकदमों में वांछित था बदमाश

- शामली जिले के थानाभवन और बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा को मुठभेड़ में मार गिराया. सामा के सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. मारा गया बदमाश कई संगीन मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था.
पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थानाभवन क्षेत्र के पास घेराबंदी की थी. सुबह करीब 4:30 बजे जब पुलिस टीम ने सामा को रुकने का इशारा किया तो उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सामा को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया. मुठभेड़ के दौरान एक एसो को भी गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. एक 9 एमएम पिस्टल, एक .32 बोर पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा और विभिन्न बोर के दर्जनों जिंदा कारतूस मौके से पुलिस को मिले हैं.

18 से अधिक मुकदमे थे दर्ज
- एसपी ने बताया कि समयदीन उर्फ सामा शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में कई संगीन अपराधों में वांछित था. उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने समेत कुल 18 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं. वह गैंग चलाता था और कई वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था.
- पुलिस की लगातार दबिश और इनामी राशि घोषित करने के बाद वह सक्रिय हो गया था और फिर से अपराध की योजना बना रहा था. एसपी एन पी सिंह ने दोनों पुलिस टीमों की सराहना की और कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद इलाके में राहत की लहर है, क्योंकि सामा के आतंक से लोग काफी समय से परेशान थे.
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता