पूजा भट्ट नए पॉडकास्ट के जरिए बताएंगी इंडस्ट्री के सुने-अनसुने किस्से

- मुंबई । पूजा भट्ट आईहार्टपॉडकास्ट पर एक नए शो में अपने जीवन के उतार-चढ़ाव को शेयर करेंगी। अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने कहा कि वह इस पॉडकास्ट के जरिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल यात्रा के बारे में खुलकर बात करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि दर्शक इससे जुड़ेंगे और प्रेरित भी होंगे।
भट्ट ने कहा, “मैं आईहार्टमीडिया के साथ साझेदारी कर ‘द पूजा भट्ट शो’ लॉन्च करने को लेकर बहुत खुश हूं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रेरणादायक कहानियां हैं। मैं इस शो के जरिए उन लोगों पर प्रकाश डालना चाहती हूं जो हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। अभिनेताओं से लेकर निर्देशकों तक, संगीतकारों से लेकर निर्माताओं और स्टाइलिस्टों तक…मैं अपनी जर्नी के उतार-चढ़ाव और लोगों की कहानियों को साझा करने को इच्छुक हूं, ये वो लोग हैं जिन्होंने मुझे प्रेरित किया।

- आईहार्टपॉडकास्ट के अध्यक्ष विल पियर्सन ने कहा, “पूजा भारतीय क्रिएटिव दुनिया की एक सच्ची हस्ती हैं, और हमें उम्मीद है कि वह इस लाइनअप में रोमांचक और मजेदार नजरिया पेश करेंगी।
“भारतीय फिल्म, संगीत और संस्कृति का असर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। पूजा जी का कई सालों का अनुभव बॉलीवुड के फैंस और उन लोगों के लिए उपहार है जो भारतीय सिनेमा और रचनात्मक संस्कृति के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। हम इस रोमांचक कार्यक्रम के लिए पूजा के साथ पार्टनरशिप करके बहुत खुश हैं।”
आईहार्टमीडिया और मैमथ मीडिया एशिया ने मिलकर “द पूजा भट्ट शो” लॉन्च किया है, जो कि दोनों का पहला पॉडकास्ट होगा।
पूजा भट्ट द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो सितंबर के आखिरी हफ्ते से प्रसारित किया जाएगा।
दावा है कि शो में निर्देशकों और सुपरस्टार्स से लेकर बैकग्राउंड डांसर और स्पॉट बॉय तक सब कुछ कवर किया जाएगा।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं