Praveen Pandey : फतेहपुर का 200वां स्थापना दिवस विकास का संकल्प दिवस बने – प्रवीण पाण्डेय

Praveen Pandey : फतेहपुर का 200वां स्थापना दिवस विकास का संकल्प दिवस बने - प्रवीण पाण्डेय
Praveen Pandey : फतेहपुर का 200वां स्थापना दिवस विकास का संकल्प दिवस बने – प्रवीण पाण्डेय

अतीत की प्रेरणा, भविष्य का संकल्प, मेरी माटी मेरा तीर्थ, मेरा फतेहपुर मैं ही सँवारूँगा धरोहर संरक्षण, जलस्रोतों के पुनर्जीवन और जनभागीदारी से जिले के समग्र विकास की उठाई मांग

खागा/फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के 200वें स्थापना दिवस (10 नवंबर 2026) को गौरव, संस्कृति, धरोहर एवं जल संरक्षण के जनभागीदारी महोत्सव के रूप में मनाए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि फतेहपुर का 200वां स्थापना दिवस केवल औपचारिक समारोह तक सीमित न रहे, बल्कि इसे जिले की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समग्र विकास के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाए। ज्ञापन में मांग की गई कि 10 नवंबर को विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से जिला प्रशासन गरिमामय आयोजन कराए। साथ ही जिले के ऐतिहासिक स्थलों, प्राचीन मंदिरों, शहीद स्मारकों, कुओं एवं सरोवरों की सूची तैयार कर उनके संरक्षण और पुनरुद्धार की कार्ययोजना बनाई जाए।

Praveen Pandey : फतेहपुर का 200वां स्थापना दिवस विकास का संकल्प दिवस बने - प्रवीण पाण्डेय
Praveen Pandey : फतेहपुर का 200वां स्थापना दिवस विकास का संकल्प दिवस बने – प्रवीण पाण्डेय

उन्होंने जनपद के तालाबों, कुओं, झीलों एवं नदियों का राजस्व अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कराने, जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाने तथा उनकी सफाई एवं पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान चलाने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त स्थापना दिवस पर ‘एक दीपक जलस्रोतों एवं धरोहरों के नाम’ अभियान चलाकर नागरिकों को अपनी विरासत के संरक्षण से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। ज्ञापन में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण, लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में फतेहपुर के विकास के लिए दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार करने की मांग भी शामिल है। प्रवीण पाण्डेय ने इन कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, इतिहासकारों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित करने का प्रस्ताव दिया।
उन्होंने कहा कि “मेरी माटी, मेरा तीर्थ – मेरा फतेहपुर, मैं ही सँवारूँगा” के संकल्प के साथ जिले के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, समृद्ध, जल-संपन्न और विकसित फतेहपुर का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dismissed : सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज ?

Dismissed : सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज ?

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *