Program completed : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण को लेकर अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न ?

Program completed : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण को लेकर अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
Program completed : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण को लेकर अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

दमोह : जिला अस्पताल परिसर में संचालित डीईआईसी भवन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पालन-पोषण, देखभाल और दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से अभिभावक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीआरसी भोपाल से आए विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को समझने तथा उनके बेहतर पालन-पोषण के लिए व्यावहारिक जानकारी दी।

सीआरसी भोपाल से आई विशेष शिक्षा व्याख्याता श्रीमती आभा मिश्रा एवं विशेष शिक्षिका श्रीमती निम्मा वर्मा ने अभिभावकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, खान-पान, साफ-सफाई, दैनिक देखभाल, व्यवहार तथा भावनात्मक आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बताया कि शारीरिक दिव्यांगता, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, सेरेब्रल पाल्सी, दृष्टिबाधिता, श्रवण बाधिता, बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगता, डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म सहित विभिन्न स्थितियों वाले बच्चों की आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे बच्चों को उनकी क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप धैर्य, सहयोग और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है।

Program completed : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण को लेकर अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
Program completed : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण को लेकर अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

इसी तरह सीखने में कठिनाई, व्यवहार एवं भावनात्मक समस्याओं वाले बच्चों तथा ऐसे बच्चों जिन्हें दैनिक गतिविधियों के लिए लगातार सहायता की आवश्यकता होती है, उनके लिए परिवार का सहयोग और सकारात्मक वातावरण महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों ने अभिभावकों से कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की उपेक्षा न करें, बल्कि उनकी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर सहयोग दें।

कार्यक्रम में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुधीर आर्य की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीईआईसी स्टाफ से डॉ. रामेश्वर पटेल, डीईआईसी मैनेजर नरेश राठौर, ऑडियोलॉजिस्ट संदीप पटेल, रजनीश गांगरा, प्रीति ठाकुर, शुभम राठौर, नरेन्द्र एवं अजय का विशेष सहयोग रहा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (एसपी) ने बुधवार को रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *