Queen Ahilya Bai : रानी अहिल्या बाई ने पूर्वजों की धरोहर का संरक्षण कर संस्कृति को दी नई पहचान ?

रानी अहिल्या बाई ने पूर्वजों की धरोहर का संरक्षण कर संस्कृति को दी नई पहचान – प्रवीण पाण्डेय

विजयीपुर में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी आयोजित, ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

खागा (फतेहपुर), 29 मई। विजयीपुर विकास खंड सभागार में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना था।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। ग्रामीण अंचलों में यदि महिलाओं को उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिले, तो वे समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हर घर की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रवीण पाण्डेय, केंद्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, ने ऐतिहासिक उदाहरणों के माध्यम से महिला नेतृत्व की महत्ता बताई। उन्होंने कहा, “रानी अहिल्या बाई होल्कर नारी नेतृत्व की महान प्रतीक थीं। उन्होंने मंदिर, मठ, नदी, तालाब, घाट और सराय जैसे अनेक सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण कर भारत की विरासत को संभालने का अद्भुत कार्य किया। उनके कार्य आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।”

Queen Ahilya Bai : रानी अहिल्या बाई ने पूर्वजों की धरोहर का संरक्षण कर संस्कृति को दी नई पहचान ?
Queen Ahilya Bai : रानी अहिल्या बाई ने पूर्वजों की धरोहर का संरक्षण कर संस्कृति को दी नई पहचान ?

प्रवीण पाण्डेय ने ग्रामीण महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों को समझें, स्थानीय संसाधनों की रक्षा करें और अगली पीढ़ी को एक स्वच्छ, सशक्त और समृद्ध समाज सौंपें।

संचालन हिमांशु त्रिपाठी द्वारा कुशलता से किया गया।
इस अवसर पर आदित्य त्रिवेदी, बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, महामंत्री रवि तिवारी, छोटू परिहार सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

गोष्ठी के अंत में महिलाओं को उनकी भूमिका, अधिकार और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी गई और सभी ने एक स्वर में नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Jiladhikari doctor Dinesh Chandra:179.79 करोड रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया

Jiladhikari doctor Dinesh Chandra:179.79 करोड रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया:

जिला ब्यूरो चीफ एहतेशाम खान जौनपुर Jiladhikari doctor Dinesh Chandra:179.79 करोड रुपए की लागत से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *