Rahul Gandhi : ‘धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी’, पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी ?

Rahul Gandhi : ‘धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी’, पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi : 'धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी', पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi : ‘धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी’, पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने फिर से अपनी मांगें दोहराईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। आपने हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया। उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।” राहुल गांधी ने आगे लिखा, “छात्रों की मांगें साफ हैं कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं। छात्रों से माफी मांगें और छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।”

Rahul Gandhi : 'धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी', पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi : ‘धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी’, पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी

इससे पहले, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।”
उन्होंने लिखा, “विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Was sentenced : आगरा फैक्ट्री संचालक नरेश कुमार हत्याकांड में पत्नी समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई

Was sentenced : आगरा फैक्ट्री संचालक नरेश कुमार हत्याकांड में पत्नी समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई ?

Was sentenced : आगरा फैक्ट्री संचालक नरेश कुमार हत्याकांड में पत्नी समेत तीन दोषियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *