Rahul Gandhi : अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी का जताया आभार कहा- ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता मानने के लिए धन्यवाद ?

Rahul Gandhi : अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी का जताया आभार कहा- ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता मानने के लिए धन्यवाद

Rahul Gandhi : अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी का जताया आभार कहा- ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता मानने के लिए धन्यवाद ?
Rahul Gandhi : अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी का जताया आभार कहा- ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता मानने के लिए धन्यवाद ?

 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार जताया है.

  • उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद. यह बयान तब आया जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में फॉक्सकॉन की नई आईफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को भारत में रोजगार पैदा करने का एक बेहतरीन मॉडल बताया.

राहुल गांधी की सराहना

  • दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कर्नाटक में फॉक्सकॉन की नई आईफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सिर्फ 8-9 महीनों में 30,000 लोगों को रोजगार दे चुकी है. उन्होंने इसे “अब तक का सबसे तेज़ फैक्ट्री विस्तार” बताया. खास बात यह है कि इस यूनिट में लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं, जिनमें से ज्यादातर 19 से 24 साल की हैं. कई के लिए यह उनकी पहली नौकरी है.

अश्विनी वैष्णव का जवाब

  • राहुल गांधी की पोस्ट के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को लागू करके भारत एक प्रोडक्टिव इकॉनमी की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने इस पहल को देश के लिए एक बड़ा बदलाव बताया. अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम की सफलता को मानने के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद. जैसा कि आपने कहा, हम अपने PM के विज़न को लागू करके एक प्रोड्यूसर इकॉनमी बन रहे हैं.
Rahul Gandhi : अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी का जताया आभार कहा- ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता मानने के लिए धन्यवाद ?
Rahul Gandhi : अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी का जताया आभार कहा- ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता मानने के लिए धन्यवाद ?

फैक्ट्री का प्रोडक्शन और भविष्य

  • रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री ने अप्रैल-मई 2025 में iPhone 16 का टेस्ट प्रोडक्शन शुरू किया था और अब iPhone 17 Pro Max मॉडल बना रही है. लगभग 80 प्रतिशत प्रोडक्शन एक्सपोर्ट किया जा रहा है. भविष्य में जब प्रोडक्शन पीक पर होगा, तो यहां 50,000 कर्मचारी काम करेंगे.

महिला कर्मचारियों के लिए सुविधाएं

  • यूनिट में महिला कर्मचारियों के लिए छह बड़े हॉस्टल बनाए जा रहे हैं. इनमें से कुछ पहले ही चालू हो चुके हैं और बाकी निर्माणाधीन हैं. यह पहल महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही है और भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई दिशा दे रही है.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास ?

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *