Raids continue : सहारनपुर के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के ठिकानों पर मेरठ विजिलेंस का छापा, 14.38 करोड़ की संपत्ति उजागर, छापेमारी जारी

सहारनपुर/मेरठ:
- आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने शनिवार सुबह सहारनपुर में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के सात ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। मेरठ विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई में अब तक 14 करोड़ 38 लाख से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। टीम अभी भी घरों और फार्म हाउस की बारीकी से जांच कर रही है।
- एसपी विजिलेंस राजीव कुमार के नेतृत्व में मेरठ सेक्टर की चार टीमों ने यह कार्रवाई की। कई घंटों से चल रही इस छापामार कार्रवाई में अभी तक काफी अहम दस्तावेज, बैंक पासबुक, बीमा पॉलिसियां, ज्वेलरी और संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए गए। विजिलेंस टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई।
सात ठिकानों पर छापा
- टीम ने ब्रजेश नगर स्थित प्रेमवीर के तीन मकानों और शेखपुरा कदीन स्थित फार्म हाउस समेत कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की। मकान संख्या बी-80, ब्रजेश नगर से 71,500 रुपये मूल्य का फर्नीचर, बैंक दस्तावेज और शस्त्र खरीद रसीदें मिली हैं। मकान की कीमत 1.20 करोड़ आंकी गई है। मकान संख्या बी-27 से 20.59 लाख की ज्वेलरी, 7.18 लाख का घरेलू सामान और 12 बैंक खातों के दस्तावेज बरामद हुए। इस मकान की कीमत 1.5 करोड़ बताई गई।मकान संख्या बी-8 में चार किराएदार रहते मिले। इसकी कीमत लगभग 80 लाख आंकी गई। ग्राम शेखपुरा स्थित फार्म हाउस और उससे जुड़ी तीन भूमियों में 9.60 लाख मूल्य का सामान और कुल 10.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ। फार्म हाउस में बना बड़ा हॉल करीब 70 लाख की लागत से तैयार किया गया था। इसके अलावा टीम को 23 बैनामे कृषि, आवासीय प्लॉट, स्कॉर्पियो और डिजायर कार, एक बाइक, एलआईसी पॉलिसियों की रसीदें और कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। कुल मिलाकर संपत्ति का मूल्यांकन 14.38 करोड़ रुपये से अधिक का पाया गया है।

Raids continue : सहारनपुर के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के ठिकानों पर मेरठ विजिलेंस का छापा, 14.38 करोड़ की संपत्ति उजागर, छापेमारी जारी ?
सितंबर 2025 में दर्ज हुआ था केस
- प्रेमवीर सिंह राणा सीबीसीआईडी लखनऊ में निरीक्षक पद पर तैनात थे और वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे। 22 सितंबर 2025 को उनके खिलाफ मेरठ सतर्कता अधिष्ठान थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में उनकी आय से अधिक करीब 2.92 करोड़ की संपत्ति सामने आई थी, जिसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। प्रेमवीर की मेरठ, नोएडा से लेकर शामली तक तैनाती रही है। प्रेमवीर राणा का करियर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गुजरा मेरठ, नोएडा, शामली, सहारनपुर समेत कई जगहों पर उन्होंने सेवाएं दी हैं। इसी दौरान उन पर अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे।
गांव में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
- प्रेमवीर के खिलाफ शिकायत उनके ही गांव निरपुड़ा, जनपद बागपत के निवासी राममेहर ने की थी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार के विज्ञापन देखकर शिकायत दर्ज कराई थी। कार्रवाई शुरू होने के बाद गांव में जश्न मनाया गया और सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ। परिवार में दो बेटे हैं। एक डॉक्टर और दूसरा आर्मी अफसर है। पत्नी गृहिणी है।
- विजिलेंस टीम के मुताबिक, जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्ति संबंधी अभिलेखों की जांच जारी है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अवैध संपत्ति का विस्तृत ब्योरा शासन को भेजा जाएगा, जिसके बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता