Rain alert : यूपी के 7 जिलों में बाढ़ का कहर, लखनऊ में बहा 6 दोस्तों का ग्रुप; उत्तराखंड-हरियाणा में ओलावृष्टि और 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट ?

नई दिल्ली।

देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई के बावजूद मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। मध्य प्रदेश में बने चक्रवाती तंत्र के चलते अगले तीन दिनों तक 16 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। उत्तर प्रदेश: 10 नदियां उफान पर, लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिलों में बाढ़पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की 10 प्रमुख नदियां उफान पर आ गई हैं। राजधानी लखनऊ और सीतापुर सहित प्रदेश के 7 जिले बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। गोंडा के 10 गांव अभी भी जलमग्न हैं। लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी के तेज बहाव में 6 दोस्त बह गए। इनमें से 5 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक युवक की मौत हो गई। वहीं उन्नाव में बारिश के कारण दीवार ढहने से एक महिला की जान चली गई। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से हनुमंत धाम परिसर जलमग्न हो गया है और लेटे हुए हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक पानी पहुंच चुका है।

Rain alert : यूपी के 7 जिलों में बाढ़ का कहर, लखनऊ में बहा 6 दोस्तों का ग्रुप; उत्तराखंड-हरियाणा में ओलावृष्टि और 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट ?
Rain alert : यूपी के 7 जिलों में बाढ़ का कहर, लखनऊ में बहा 6 दोस्तों का ग्रुप; उत्तराखंड-हरियाणा में ओलावृष्टि और 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट ?

पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले, मैदानी इलाकों में फसलें भीगीं
उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय इलाकों चमोली में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि देहरादून में तेज बारिश और अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 7 जिलों—चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा के पंचकूला में भी ओलावृष्टि हुई, जबकि यमुनानगर में झमाझम बारिश के चलते अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखी धान की उपज और ट्रॉलियों में लदी फसलें भीग गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
बिहार के 6 जिलों में 8 लाख लोग प्रभावित
बिहार में मुंगेर, गयाजी, बांका और मोतिहारी में मंगलवार को तेज बारिश हुई। गंगा और गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से वैशाली समेत 6 जिलों के करीब 466 गांव अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं, जिससे लगभग 8 लाख की आबादी प्रभावित है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Students : मां के निधन की खबर के बीच भी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाते रहे योगी आदित्यनाथ, 50 हजार विद्यार्थियों के कार्यक्रम में पहुंचे

Students : मां के निधन की खबर के बीच भी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाते रहे योगी आदित्यनाथ, 50 हजार विद्यार्थियों के कार्यक्रम में पहुंचे ?

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में शुक्रवार का दिन बेहद भावुक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *