
चंडीगढ़ ।
- भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है। गुरुवार को संविधान दिवस मनाए जाने के मौके पर सुनिल जाखड़ ने केजरीवाल और सिसोदिया से सवाल पूछा है कि संविधान में कहां लिखा है कि चुनाव जीतने के लिए ‘साम, दाम, दंड, भेद, लड़ाई-झगड़ा, झूठ-सच’ का सहारा लिया जा सकता है। सुनिल जाखड़ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “आज जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया संविधान दिवस मना रहे हैं, तो क्या वे हमें बता सकते हैं कि संविधान में कहां कहा गया है कि चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, लड़ाई-झगड़ा और झूठ का सहारा लेने की अनुमति है?”
भाजपा नेता ने केजरीवाल और सिसोदिया के मोगा आने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि अब जब वे मोगा आ रहे हैं, तो क्या वे उस कथित खालिस्तान कमांडो फोर्स के समर्थक को भी पार्टी में लाएंगे, जिसके घर पर केजरीवाल 2017 में रुके थे?

उन्होंने पूछा कि
- क्या वे उसे भी उस ‘गैंगस्टरों और अपराधियों की सेना’ में शामिल करेंगे, जिसे उन्होंने पंजाब में अराजकता और अशांति फैलाने के लिए पहले से ही पार्टी में भर्ती कर रखा है?
सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोग हर दिन अपनी सड़कों पर हो रही गोलीबारी में इस नीति के सबूत देखते हैं और इसके परिणाम भुगतते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी इस दुर्भावनापूर्ण नीति का असर पंजाब की जनता रोज देख रही है और झेल रही है।
वहीं, दूसरी ओर इससे पहले 25 नवंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला करते हुए राज्य में नशा तस्करी, गैंगवार, हत्या, रंगदारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पंजाब में नशा तस्कर खुलेआम अपना नेटवर्क चला रहे हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं