
1 नवंबर को “दिल्ली चलो”
महारैली के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने किया आह्वान, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से की महारैली में पहुंचने की अपील.
- हापुड़। आज 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने जा रही “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” महारैली के लिए जनपद हापुड़ के कांग्रेस जनों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि 1 नवंबर 2026 को नेता प्रतिपक्ष व जननायक राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में प्रातः 11:00 बजे आम जनता के वोटो की चोरी को लेकर महारैली करने जा रहे हैं। जिसमें देशभर से करोड़ कार्यकर्ता, समर्थक व आम जनता इस महारैली का हिस्सा बनने जा रही है।

उन्होंने कहा है कि
- यह लड़ाई देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आसीन भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग द्वारा आपसी मिली भगत से आम जनता के वोटों को चोरी होने से बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज आम जनता के वोटो की चोरी पर जो लड़ाई लड़ रहे हैं उस लड़ाई में हम सभी को उनके साथ खड़ा रहना है। मैं जनपद के अपने संगठन के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील करता हूं कि जनपद से जो लोग 1 नवंबर को इस महारैली का हिस्सा बनना चाहते हैं वह प्रातः 7:30 बजे दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर पहुंचे।
- सभी लोगों के आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। महारैली में हिस्सा लेने के लिए उनकी भागीदारी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा। केंद्र की मोदी सरकार ज्यादा समय तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद पर बने रहने से नहीं बचा सकती।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं