
मुंबई ।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एमएलसी चुनाव नतीजों पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का जनाधार घट रहा है। वहीं अखिलेश यादव के धांधली के आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी-पुलिस सब मौजूद होते हैं, जीत का सम्मान करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने देशभर में 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चार राज्यों में 28 सीटों पर चुनाव हुआ था। उसमें कांग्रेस पार्टी की एक ही सीट नजर आ रही है। मतलब कर्नाटक में उनकी सरकार है, लेकिन वहां भी उनकी सीट नहीं आई है। महाराष्ट्र में जो पांच सीटें थीं, उनमें से तीन सीटें हमारी महायुति की आई हैं और दो सीटें विपक्ष की आई हैं।” उन्होंने कहा कि एक सीट ही कांग्रेस के खाते में आई है। मतलब जो राहुल गांधी बार-बार बोलते थे कि मशीन खराब है, बैलेट पेपर पर चुनाव हुआ था, तो मुझे लगता है कि उसके बाद भी उनकी सिर्फ एक ही सीट आई है। आठवले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार घटता जा रहा है और राहुल गांधी के आंदोलन से लोग नाराज हैं। इसलिए ऐसे नतीजे आए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि मतभेद पार्टी में ऐसा कुछ नहीं है। अजित दादा पवार जी के नेतृत्व में सभी नेताओं ने काम किया है। सुनेत्रा पवार पर अभी जिम्मेदारी आई है और सुनेत्रा पवार सबको पूछकर निर्णय लेती हैं। जिस तरह मुंबई अध्यक्ष पद पर जीशान सिद्दीकी को नियुक्त किया गया है। वे यहां के विधायक भी रहे हैं और उनके पिताजी ने भी एनसीपी में योगदान दिया था।

इसलिए मुझे लगता है कि जो निर्णय हुआ है, उसमें कोई मतभेद नहीं है। यदि मतभेद है भी, तो वह आपस में बैठकर मिटा लिया जाएगा।
नसीरुद्दीन शाह के दिमागी नक्सल वाले बयान पर रामदास आठवले ने कहा कि वो अच्छे फिल्म अभिनेता हैं, उन्होंने अनेक कलात्मक फिल्मों में काम किया है और सामाजिक दायित्व की समझ भी रखते हैं, लेकिन नक्सलवादी दिमाग उनके पास नहीं होना चाहिए। समाज में काम करने के लिए क्या करना चाहिए, सरकार को क्या सुझाव देना चाहिए, यह कहना उनका अधिकार है। भाजपा पर टिप्पणी करने का भी उन्हें अधिकार है लेकिन “मेरा नक्सली दिमाग है” ऐसा बोलना बिल्कुल ठीक नहीं है, क्योंकि नक्सलवाद ने पूरे देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि जब हिंसा बढ़ती है तो विकास रुकता है। विकास रुकेगा तो लोगों का बहुत नुकसान होता है। देश में नक्सलवाद 99.99 फीसदी हो चुका है और नक्सली लोग भी मुख्यधारा में आ रहे हैं। इसी तरह हमारे फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का ऐसा बयान देना बिल्कुल ठीक नहीं है।
यूपी में एमएलसी चुनाव में अखिलेश यादव के धांधली के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने कुछ गलत किया है, तो हम भी उन पर आरोप लगा सकते हैं, लेकिन ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए। वहां अधिकारी होते हैं, पुलिस होती है, सभी पार्टियों के कार्यकर्ता भी मौजूद होते हैं। इसलिए किसी धोखाधड़ी का मामला साबित करना बिल्कुल अलग बात है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब उनकी इतनी सीटें चुनकर आई हैं तो अखिलेश यादव को उसका सम्मान करना चाहिए। उसमें सवाल उठाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। इससे मुझे लगता है कि सबको थोड़ा संयम रखना चाहिए।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं