
अहमदाबाद ।
- गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला बुधवार को अहमदाबाद दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वे पार्टी के ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “26 नवंबर को संविधान दिवस है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि संविधान दिवस से एक दिन पहले ‘संविधान बचाओ दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश में, खासकर गुजरात से, एक ही खबर सामने आती है कि भाजपा है तो महंगाई है और भाजपा ही ‘महंगाई’ है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि आए दिन बढ़ती हुई महंगाई, खास तौर से खाद्य वस्तुओं की महंगाई,
- जिसे सरकार भी 10 प्रतिशत मानने लगी है, असल में 30 प्रतिशत से पार कर गई है।” सुरजेवाला ने आगे कहा, “देश में 61 प्रतिशत घर ऐसे हैं, जिन्हें अपने बजट में 20 प्रतिशत कटौती करनी पड़ी है। ऐसे में देश के लोग रोजमर्रा की जिंदगी कैसे जी पाएंगे? पिछले दिनों कुछ चीजों के मूल्यों में चौंकाने वाली बढ़ोतरी हुई है। सरसों का तेल 190 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 220 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कुछ दिन पहले तक जो चीनी 45 रुपए किलो थी, वह अब बढ़कर 60 रुपए प्रति किलो तक हो गई है।”

कांग्रेस नेता ने कहा,
- “जीरा 320 से बढ़कर 340 रुपए हो गया है। लौंग 1200 रुपए से बढ़कर 1400 रुपए हो गई। काली मिर्च 800 से 950 रुपए हो गई और हल्दी 250 से बढ़कर 350 रुपए हो गई है। ऐसे में नेताओं की बहनों से बात हो पाती तो दिल्ली और गुजरात की सरकार को पता चल पाता कि घर चलाना कितना मुश्किल हो गया है। जेन-जी से पूछने पर पता चलेगा कि मोबाइल फोन भी कितना महंगा हो गया है। मारुति ने 2026 में अब तक 4 बार कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसी ही हालत बाकी कार कंपनियों की है।”
- सुरजेवाला ने कहा, “देश में 61 प्रतिशत घरों का बजट 20-25 प्रतिशत तक बढ़ गया है, लेकिन न तो लोगों का वेतन बढ़ा और न आय बढ़ी। ऐसे में महंगाई पर नियंत्रण सरकार कब करेगी? दिल्ली और गुजरात के प्रमुख नेता बड़े-बड़े हेलीकॉप्टरों और जहाजों से उतरकर कब आम जनमानस की बात को सुन पाएंगे।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं