Recovered : एटीएम फ्रॉड के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; कार, छह मोबाइल और 6,400 रुपये बरामद ?

Recovered : एटीएम फ्रॉड के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; कार, छह मोबाइल और 6,400 रुपये बरामद
Recovered : एटीएम फ्रॉड के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; कार, छह मोबाइल और 6,400 रुपये बरामद

नजीबाबाद। थाना पुलिस ने एटीएम से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, छह मोबाइल फोन, एटीएम मशीन पर चिपकाने वाले उपकरण, एक एटीएम कार्ड और 6,400 रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
बताया जाता है कि गुरुवार को ग्राम नई बस्ती गढ़मलपुर निवासी वसीम पुत्र निजामुद्दीन ने थाना नजीबाबाद में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम से बिना जानकारी के पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसी दिन ग्राम इस्सेपुर निवासी हनी राज पुत्र नवीन कुमार ने भी अपने एटीएम से बिना जानकारी के दस हजार रुपये निकाले जाने की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की सम्बन्धित धारa में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरिफ पुत्र ताहिर निवासी ग्राम फुलसंडा, थाना नहटौर और शकील पुत्र खैराती निवासी मोहल्ला छापीग्रान, थाना नहटौर के नाम प्रकाश में आए। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी रायपुर अड्डा चौराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम पर उपकरण लगाकर बाहर आए थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, छह मोबाइल फोन, टिन और लकड़ी के दो-दो बॉक्स, एक एटीएम कार्ड, एटीएम मशीन पर चिपकाने वाले उपकरण, एक कैप, एक थैला और 6,400 रुपये की नकदी बरामद की।

Recovered : एटीएम फ्रॉड के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; कार, छह मोबाइल और 6,400 रुपये बरामद
Recovered : एटीएम फ्रॉड के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; कार, छह मोबाइल और 6,400 रुपये बरामद

बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यूट्यूब से एटीएम के जरिए धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का तरीका सीखकर एटीएम मशीन पर लोहे का बॉक्स चिपका देते थे। इसके बाद मोबाइल फोन के माध्यम से एटीएम खराब होने की बात कहकर रुपये निकालने आए लोगों को गुमराह करते थे। लोगों के चले जाने के बाद आरोपी शकील एटीएम से रुपये निकाल लेता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने बिजनौर के अन्य कस्बों, थाना कोतवाली शहर क्षेत्र और आसपास के जनपदों में भी इस तरह की घटनाएं की हैं। प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी आरिफ के खिलाफ नजीबाबाद के दोनों मौजूदा मामलों के अलावा गाजियाबाद के खोड़ा और इंदिरापुरम थानों में चोरी, चोरी का सामान रखने, धोखाधड़ी तथा आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी शकील के खिलाफ नजीबाबाद के दोनों मौजूदा मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक कय्यूम अली, निरीक्षक नरेंद्र शर्मा, मुख्य आरक्षी अंशुल अहलावत तथा आरक्षी संदीप और गुलमेंद्र शामिल रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Raised questions : स्वर्ण महापंचायत से पहले पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा हाउस अरेस्ट, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

Raised questions : स्वर्ण महापंचायत से पहले पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा हाउस अरेस्ट, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल ?

हापुड़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) संगठन के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *