Released : विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 2025 : उम्मेद अस्पताल जोधपुर में भव्य आयोजन, नवीन गर्भनिरोधक विधियों के पोस्टर का हुआ विमोचन ?

Released : विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 2025 : उम्मेद अस्पताल जोधपुर में भव्य आयोजन, नवीन गर्भनिरोधक विधियों के पोस्टर का हुआ विमोचन

Released : विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 2025 : उम्मेद अस्पताल जोधपुर में भव्य आयोजन, नवीन गर्भनिरोधक विधियों के पोस्टर का हुआ विमोचन ?
Released : विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 2025 : उम्मेद अस्पताल जोधपुर में भव्य आयोजन, नवीन गर्भनिरोधक विधियों के पोस्टर का हुआ विमोचन ?

जोधपुर:- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा UNFPA (संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 2025 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज उम्मेद अस्पताल, जोधपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया।इस अवसर के मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सक्सेना, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जोधपुर संभाग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा की गई। कार्यक्रम में उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना एवं उप अधीक्षक डॉ. शशि व्यास की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिले की सभी ब्लॉकों से चयनित श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों एवं आशा सहयोगिनियों का सम्मान मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही, नवीन गर्भनिरोधक विधियाँ – इम्प्लांट और सब-क्यूटेनियस अंतरा (Antara) से संबंधित जागरूकता पोस्टरों का विमोचन सभी विशिष्टजनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान Kayakalp प्रमाणित इकाइयों एवं NQAS (National Quality Assurance Standards) प्रमाणित संस्थानों को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण भी किया गया:पंचायत समिति श्रेणी में ओसियां को सम्मानित किया गया,सैटेलाइट अस्पताल श्रेणी में मथानिया अस्पताल,तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) श्रेणी में धणारी कल्लां को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

एक नई पहल के रूप में, आशा सहयोगिनियों के लिए “Just Ask” चैटबॉट का भी उद्घाटन किया गया, जो उनके परामर्श एवं मार्गदर्शन में सहायक सिद्ध होगा।

इस कार्यक्रम में सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य इकाई के अधिकारीगण, आशा कार्यकर्ता एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अंत में, डॉ. राम निवास सेंवर, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) ने सभी प्रतिभागियों, सम्मानितजनों एवं आमंत्रितों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *